भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (151-200)

151. निम्नलिखित स्थान वैट लैण्ड के लिए रामसार कन्वेन्शन, 1971 (ईरान) के अन्तर्गत भारत में संरक्षित क्षेत्र हैं-

उत्तर- (1) लोकटक (मणिपुर)

     (2) कोलेरू (आन्ध्र प्रदेश)

     (3) वुलर (जम्मू-कश्मीर)

     (4) चिल्का (उड़ीसा)

     (5) भोज ( मध्य प्रदेश)

     (6) सांभर व पिचौला (राजस्थान)

152. निम्नलिखित स्थान रामसार कन्वेन्शन के तहत वेट लैण्ड घोषित हैं-

उत्तर- (1) अस्थामुडी (केरल)

     (2) हरिके एवं कांजली (पंजाब)

     (3) उजैनी (महाराष्ट्र)

     (4) रेणुका (हिमाचल प्रदेश)

     (5) कोबर (बिहार)

     (6) नाल सरोवर (गुजरात)

     (7) शुकाना (चण्डीगढ़)

153. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) रबी की फसल अक्टूबर-नवम्बर माह में बोई जाती है तथा अप्रैल-मई में काटी जाती है।

     (2) खरीफ की फसल बरसात के मौसम अर्थात् जून-जुलाई में बोई जाती है तथा सितम्बर-अक्टूबर माह में काटी जाती है।

     (3) जायद की फसल रबी व खरीफ के बीच के समय में उगायी जाती है अर्थात् मार्च से जून |

154. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) रबी-गेहूँ, जौ, जई, सरसो, चना, मटर, राई

     (2) खरीफ – चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, जूट, मूंगफली कपास, सन, तम्बाकू

     (3) जायद गेंहूँ, जौ, जई, सरसो, चना, मटर, राई

155. सूची-1 (फसल) तथा सूची – 2 ( मुख्य पैदावार राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कॉफी-कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू

     (2) कपास – महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश

     (3) जूट-पoबंगाल, बिहार, असम उत्तर प्रदेश, उड़ीसा

     (4) रबर – केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

156. सूची-1 (फसल) तथा सूची -2 ( मुख्य पैदावार राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) चाय- असम, प०बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडू

     (2) गन्ना- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश

     (3) तिलहन – राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल

     (4) दलहन – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश

157. सूची-1 ( जलवायु की किस्म ) तथा सूची – 2 (क्षेत्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) विषुवतीय-कांगो

     (2) भूमध्य सागरीय कैलिफोर्निया

     (3) मानसून – बांग्लादेश

     (4) ध्रुवीय सूडान

158. सूची-1 (बाँध) तथा सूची-2 (प्रदेश) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) फरक्का – पश्चिम बंगाल

     (2) घाटप्रभा – कर्नाटक

     (3) हीराकुण्ड-उड़ीसा

     (4) काकरापारा-गुजरात

159. कथन: केरल में जनसंख्या का घनत्व देश में सर्वाधिक है।

     कारण- केरल की साक्षरता दर बहुत अधिक है।

     उत्तर- कथन गलत है परन्तु कारण सही है।

160. राष्ट्रीय वन नीति के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे-

उत्तर- (1) पारिस्थितिक सन्तुलन को सुनिश्चित करना ।

     (2) वन नीति में जनसामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना । 161.

161. सूची-1 (फसल) तथा सूची-2 (राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) मूँगफली- आन्ध्र प्रदेश

     (2) सरसो – राजस्थान

     (3) सोयाबीन-मध्य प्रदेश

     (4) नारियल – केरल

162. सूची-1 (बाँध परियोजना) तथा सूची-2 (राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) रिहन्द – उत्तर प्रदेश

     (2) उकई-गुजरात

     (3) हीराकुण्ड-उड़ीसा

     (4) कोयना – महाराष्ट्र

163. सूची-1 (खनन क्षेत्र) तथा सूची-2 (खनिज) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) गुरुमहिसानी-लौह अयस्क

     (2) तालचेर- कोयला

     (3) जादूगोड़ा – यूरेनियम

     (4) जावर- जस्ता

164. सूची-1 (नगर) तथा सूची -2 (उद्योग) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कोयम्बटूर – सूती वस्त्र

     (2) राउरकेला लौह इस्पात

     (3) कपूरथला रेल डिब्बा

     (4) बरौनी- तेल शोधन

165. सूची-1 ( नाभिकीय शक्ति केन्द्र) तथा सूची-2 ( राज्य ) सुमेलित हैं-

उत्तर-1 -(1) कोटा – राजस्थान

       (2) तारापुर महाराष्ट्र

       (3) काकरापारा-गुजरात

       (4) नरौरा – उत्तर प्रदेश

166. कथन: प्रायद्वीपीय भारत की केवल दो प्रमुख नदियाँ हैं- नर्मदा एवं ताप्ती जो अरब सागर में गिरती हैं।

     कारण: ये नदियाँ भ्रंश-जनित हैं।

    उत्तर- कथन और कारण दोनों सही है तथा कारण की सही व्याख्या कथन हैं।

167. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) हाइ टेक सिटी-हैदराबाद

     (2) साइन्स सिटी-कोलकाता

     (3) राकेट प्रक्षेपण केन्द्र थुम्बा

     (4) केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान लखनऊ

168. कथन: दक्षिणी ट्रैप की रेगुर मिट्टी काली होती है।

     कारण: यह कपास के उत्पादन के लिए सर्वोत्तम है।

     उत्तर- कथन और कारण दोनों सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है

169. कथन: नगरीकरण औद्योगीकरण का अनुसरण करता है।

     कारण: विकासशील देशों में नगरीकरण स्वयं में आन्दोलन है।

      उत्तर – कथन और कारण दोनों सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।

170. कथन: भारत की नगरीय जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका से अधिक है।

     कारण: संयुक्त राज्य अमेरिका का नगरीकरण स्तर भारत से उच्चतर हैं।

     उत्तर – कथन और कारण दोनों सही है, परन्तु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

171. कथन: जनसंख्या का आकार और इनकी रचना सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्तरदायी है।

     कारण: उस व्यावसायिक समूह की प्रजननता जिसमें पत्नियाँ अधिक लाभकारी पेशों में लगी हैं, कम होती हैं, तुलना में उसी आर्थिक वर्ग में जहाँ ऐसा नहीं है।

   उत्तर- कथन और कारण दोनों सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।

172. कथन: वर्ष 1951 से भारत ने अपूर्व जनसंख्या वृद्धि का अनुभव किया है।

     कारण: भारत के जनांकिकीय इतिहास में वर्ष 1951 को जनांकिकीय विभाजन कहा जाता है।

     उत्तर – कथन सही है किन्तु कारण गलत है।

173. सूची-1 (फसलें) तथा सूची – 2 (भूगोलीय परिस्थितियाँ) सुमेलित हैं-

     उत्तर- (1) जौ – ठण्डी जलवायु तथा अपेक्षाकृत कम उपजाऊ मृदा

          (2) चावल – उष्ण और नम जलवायु तथा उपजाऊ मृदा

          (3) मिलेट ( ज्वार तथा बाजरा आदि ) – उष्ण और शुष्क जलवायु तथा अल्प उपजाऊ मृदा

          (4) चाय-गर्म और नम जलवायु तथा उच्च तुंगता

174. ‍ सूची-1 (अयस्क ) तथा सूची-2 (वे राज्य जिनमें उनका खनन होता है) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) मैंगनीज मध्य प्रदेश

     (2) निकिल – उड़ीसा

     (3) सीसा जस्ता राजस्थान

     (4) एस्बेस्टास आन्ध्र प्रदेश

175. सूची-1 (जलवायु या परिस्थितियाँ) तथा सूची -2 (कारण) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कोलकाता की अपेक्षा चेन्नई अधिक गर्म है- अक्षांश

     (2) हिमालय से हिमपात-तुंगता

    (3) पश्चिम बंगाल से पंजाब की ओर आते-आते वर्षा कम हो जाती है- समुद्र से दूरी

    (4) सतलज गंगा मैदान में शीतकाल में कुछ वर्षा होती है- पश्चिमी दाब

176. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) दक्कन ट्रैप क्रिटेशियस इओसीन

     (2) पश्चिमी घाट-लेट सीनोजोइक

     (3) अरावली – प्री कैम्ब्रियन

     (4) नर्मदा ताप्ती जलोढ़ निक्षेप- प्लीस्टोसीन

177. सूची-1 (खनिज पदार्थ) तथा सूची-2 (खनन क्षेत्र) सुमेलित हैं- 

उत्तर- (1) ग्रेफाइट – राम्पा

     (2) सीसा -जवार

     (3) मैगनीज-बेलारी

     (4) चॉदी – सिंहभूम

178. निम्नलिखित स्थान कागज विनिर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं-

उत्तर- (1) यमुना नगर

     (2) गुवाहाटी

     (3) बल्लारपुर

 179.  सूची-1 (खनिज) तथा सूची-2 ( प्राप्ति की प्रारूपी क्षेत्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कोयला-करनपुरा

           (2) स्वर्ण- छुट्टी

           (3) अभ्रक – नेल्लौर

           (4) मैंगनीज भण्डारा

180. भारत में लिंगानुपात के लिए निम्नलिखित कथन उत्तरदायी हैं-

उत्तर- (1) उच्च मातृ मृत्यु दर

           (2) उच्च बालिका मृत्यु दर

          (3) बालिका भ्रूण हत्या

          (4) बालिकाओं की तुलना में बालक के जन्म को समाज में अधिक महत्त्व देना

181. कथन: उड़ीसा तट भारत में सर्वाधिक चक्रवात प्रवण क्षेत्र हैं।

           कारण: महानदी डेल्टा क्षेत्र में भारी मात्रा में मैनग्रोव का निर्वनीकरण हुआ है।

उत्तर- कथन और कारण दोनों सही है परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।

182. कथन: गंगा बहुत ही प्रदूषित नदी है।

           कारण: जो नदी जितनी पवित्र होती है, वह उतनी की अधिक प्रदूषित होती है।

उत्तर- कथन सही हैं, परन्तु कारण गलत है।

183. निम्नलिखित युग्म सही सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) सबरीगिरी-जल विद्युत परियोजना

         (2) घटप्रभा – सिंचाई परियोजना

         (3) रामगंगा – बहुद्देशीय परियोजना

184. किसी प्रजाति को विलुप्त माना जा सकता है, जब वह अपने प्राकृतिक आवास में नहीं देखी गयी है-

उत्तर- 50 वर्ष से

185. कथन: भारत की जलवायु पर मानसून का प्रभुत्व है।

            कारण: मानसून स्थायी पवन है।

उत्तर – कथन सही है, परन्तु कारण गलत है।

186. सूची-1 (नगर) तथा सूची-2 (उद्योग) सही सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) अहमदाबाद – सूती वस्त्र

           (2) राउरकेला-लौह-इस्पात

           (3) कपूरथला- रेल कोच

           (4) बरौनी- तेलशोधन

187. सूची-1 (योजना) तथा सूची-2 (राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) मेटूर बाँध- तमिलनाडू

           (2) हीराकुण्ड बाँध-उड़ीसा

           (3) रिहन्द बाँध – उत्तर प्रदेश

          (4) कृष्णराज बाँध-कर्नाटक

188. सूची-1 (राज्य) और सूची-2 (महत्वपूर्ण फसलें) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) महाराष्ट्र – कपास

           (2) पश्चिम बंगाल – पटसन

           (3) गुजरात-मूँगफली

189. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) नवाबगंज पक्षी विहार- उन्नाव

           (2) ओखला पक्षी विहार-गाजियाबाद

           (3) समसपुर पक्षी विहार- रायबरेली

           (4) पार्वती अरंगा पक्षी विहार-गोण्डा

190. कथन: महानदी को छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कहा जाता है।

         कारण: पूरे राज्य में यही एकमात्र नदी है।

         उत्तर- कथन सही है, परन्तु कारण गलत है।

191. सूची-1 (नदी घाटी योजना) तथा सूची-2 (नदी) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) शिवसमुद्रम-कावेरी

           (2) नागार्जुन सागर – कृष्णा

           (3) जायकवाड़ी-गोदावरी

           (4) टिहरी – भागीरथी

192. कथन: भारत की नगरीय जनसंख्या ब्रिटेन की कुल जनसंख्या से अधिक हैं।

         कारण: ब्रिटेन का नगरीकरण स्तर भारत के नगरीकरण स्तर से उच्चतर है।

         उत्तर – कथन और कारण दोनों सही है, परन्तु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

193. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) चाय असम की मुख्य फसल है।

           (2) तम्बाकू आन्ध्र प्रदेश में विस्तृत पैमाने पर उगाया जाता है।

194. सूची-1 (पर्यटन स्थल) तथा सूची-2 (राज्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) चकराता – उत्तराखण्ड

          (2) हाफलांग असम

          (3) कलिमपोंग – पश्चिम बंगाल

          (4) कुफरी – हिमाचल प्रदेश

195. यद्यपि भारत की जनसंख्या विस्मयकारक गति से बढ़ रही है किन्तु पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है, क्योंकि-

उत्तर- (1) पक्षियों के वास स्थानों में बड़े पैमाने पर कटौती हुई है।

    (2) कीटनाशक, उर्वरक तथा मच्छर भगाने वाली दवाओं का बड़े पैमाने पर उपयोग रहा है।

196. सूची-1 (स्थान) तथा सूची – 2 (उद्योग) सही सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) विशाखापत्तनम-पोत निर्माण

           (2) मूरी- एल्युमिनियम

          (3) गुडगाँव-मोटर गाड़ियाँ

          (4) पनकी- उर्वरक

197. कथन: लिग्नाइट निकृष्ट कोटि का कोयला है, जिसमें कार्बन की मात्रा 35-40 प्रतिशत है।

        कारण: भारत में झारखण्ड लिग्नाइट का सर्वप्रमुख उत्पादक

         उत्तर – कथन सही है परन्तु कारण गलत है।

198. सूची-1 (बहुद्देशीय परियोजनाएँ) तथा सूची-2 (नदियाँ) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) इडुक्की -पेरियार

           (2) माताटीला-बेतवा

          (3) नागार्जुन सागर-कृष्णा

          (4) पोचम्पाद-गोदावरी

199. सूची-1 (राज्य) तथा सूची-2 ( अणु शक्ति केन्द्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) गुजरात-काकरापारा

           (2) कर्नाटक-कैगा

          (3) राजस्थान- रावतभाटा

         (4) उत्तर प्रदेश- नरौरा

200. सूची-1 (राष्ट्रीय उद्यान) तथा सूची-2) राज्य सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बांधवगढ़-मध्य प्रदेश

       (2) बांदीपुर-कर्नाटक

       (3) रोहला – हिमाचल प्रदेश        (4) गिर-गुजरात