भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (1-50)

1. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) विश्व में आटाकामा का मरूस्थल सबसे शुष्क स्थान है।

     (2) परागुए एवं बोलिविया के मैदानों को ग्रान चाको कहते हैं।

     (3) पैटेगोनिया एक ठंडा मरूस्थल है।

2. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची झील है, जिसमें नवगमन किया जा सकता है।

     (2) यह झील बोलिविया एवं पेरू की सीमा पर स्थित है।

     (3) पेनटानल विश्व की सबसे बड़ी आर्द्र भूमि है।

3. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अमेजन बेसिन में भारी मात्रा में जंगलों को काटा जा रहा है।

     (2) अमेजन बेसिन में साल भर वर्षा होती है।

     (3) पश्चिमी भाग की अपेक्षा, अमेजन के पूर्वी भाग में अधिक वर्षा होती है।

4. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) राइस नदी जर्मनी का मुख्य जलमार्ग है।

     (2) भूमध्यसागर में सिसली सबसे बड़ा द्वीप है।

     (3) बाल्टिक सागर में शीतकाल में जहाजरानी होती है।

5. सूची – 1 (देश) तथा सूची – 2 (कोयला क्षेत्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) चीन- शेन्सी

     (2) जर्मनी – सार

     (3) यूक्रेन – डोंज बेसिन

     (4) यू0एस0ए0 – पेन्सिलवेनिया

6. सिलिकॉन वैली कहाँ स्थित है-

 उत्तर- कैलिफोर्निया

7. ऑस्ट्रेलिया में गेंहूँ के फार्म स्थित हैं-

उत्तर- न्यू साउथ वेल्स में

8. सूची-1 (शहर) तथा सूची-2 (उद्योग) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) ओसाका कपड़ा उद्योग

     (2) हेमबर्ग जहाज निर्माण

     (3) डेट्रोइट-ऑटोमोबाइल

     (4) पिट्सबर्ग – आयरन एवं स्टील

9. बाकू प्रसिद्ध है-

उत्तर- पेट्रोलियम उत्खनन के लिए

10. विश्व की सबसे लम्बी रिफ्ट वैली है-

उत्तर- ईस्ट अफ्रीकन

11. सूची-1 (शहर) तथा सूची-2 (देश) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) किव यूक्रेन

     (2) बानडंग इण्डोनेशिया

     (3) लॉस वेगास – यू०एस०ए०

     (4) हरारे- जिम्बाब्वे

12. सूची-1 (शहर) तथा सूची-2 (नदी) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) सेन्ट पोल मिनियेपोलिस- मिसीसिपी

     (2) खारतूम-नील

     (3) बूडापेस्ट – डेन्यूब

     (4) नोमपेह-मैकांग

13. सूची – 1 (फसल) तथा सूची -2 ( मुख्य उत्पादक क्षेत्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) नारियल – पोपुआ न्यू गिनी

     (2) केला- इक्वेडोर

     (3) मूंगफली-सेनेगल

     (4) चाय- केन्या

14. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) पृथ्वी के अक्ष के उत्तरी सिरे को उत्तरी ध्रुव कहते हैं।

     (2) 45 डिग्री अक्षांश की लम्बाई विषुवत रेखा की आधी होती है।

15. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) चीन विश्व में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक है।

     (2) भारत विश्व में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक है।

16. यदि कोई व्यक्ति मलक्का स्ट्रेट की यात्रा करता है तो निम्न में से कौन-सा देश उसकी यात्रा में पड़ेगा-

उत्तर- सिंगापुर

17. बागान कृषि से सम्बन्धित निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अधिकांश उष्णकटिबन्धीय बागान निचले मैदानों में अवस्थित हैं।

     (2) उष्णकटिबन्धीय बागान समुद्रतटीय तट के किनारे झुण्डों में पाए जाते हैं।

18. पेट्रोलियम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मध्य पूर्व में संसार के पेट्रोल के लगभग 60 प्रतिशत भण्डार पाये जाते हैं।

     (2) अलास्का में टेक्सास के समतुल्य पेट्रोलियम भण्डार प्रमाणित हैं।

19. हवा, जल, मिट्टी एवं शैल द्वारा निर्मित जैवमण्डल की औसत मोटाई है-

उत्तर- 03 किलोमीटर

20. अन्तरिक्ष यान मैगलेन किस ग्रह पर भेजा गया था-

उत्तर- मंगल

21. किसमें पृथ्वी के अलावा जीवन की सम्भावना है, क्योंकि वहाँ का पर्यावरण जीवन के लिए बहुत अनुकूल है-

उत्तर- मंगल

22. अन्तर्राष्ट्रीय अम्ल वर्षा सूचना केन्द्र स्थापित किया गया है-

उत्तर- ओस्लो में

23. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) क्यूबा को विश्व का चीनी का कटोरा कहा जाता है।

     (2) हांगकांग चीन का विशिष्ट प्रशासनिक प्रदेश है।

     (3) ऑस्ट्रेलिया एक संघीय राज्य है।

24. भूमण्डलीय उष्णता के परिणामस्वरूप-

उत्तर- (1) हिमनदी द्रवीभूत होने लगी ।

     (2) समय से पूर्व आम में बौरे आने लगे

     (3) स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ा।

25. जीव- वानिकी के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) इसका शाब्दिक अर्थ होता है जीवन का प्रबन्ध।

     (2) यह पारिस्थितिकी का पर्याय है।

     (3) यह प्राकृतिक तन्त्रों के मूल्य पर बल देता है, जो मानव तन्त्रों को प्रभावित करते हैं।

26. दक्षिणी गोलार्द्ध में किस कारण से हवा बायीं तरफ को मुड़ जाती है-

उत्तर- पृथ्वी का घूर्णन

27. निम्नलिखित कथन सुमेलित हैं-

        प्रसिद्ध स्थान -देश

उत्तर- (1) कोरोउ-     फ्रेन्च गुयाना

     (2) बोरोबदूर –  इण्डोनेशिया

     (3) कान्स –    फ्रान्स

28. उन महाद्वीपों का नाम बताइए जो एक दूसरे का दर्पण प्रतिबिम्ब बनाते हैं-

   उत्तर- अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका

29. ताप को बढ़ाने वाला जलवायवीय परिवर्तन निम्नलिखित देशों / क्षेत्रों में से किस / किन के लिए लाभदायक हो सकता है-

उत्तर- रूस और उत्तरी यूरोप

30. जस्ते और सीसे के लिए प्रसिद्ध ब्रोकेन हिल्स कहाँ अवस्थित है-

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

31. तापीय भूमध्य रेखा कहाँ पाई जाती है-

उत्तर- भौगोलिक भूमध्य रेखा के उत्तर में

32. एक समुद्री मील किसके बराबर होता है-

उत्तर-6080 फीट

33. हॉर्स अक्षांस किसके वायुमण्डलीय दाब कटिबन्धों में होते हैं-

उत्तर- उपोष्ण उच्च दाब संह

34. जापान की अतिप्रवण घाटियों में से अवधमन करने वाली गर्म और शुष्क पवन क्या कहलाती है-

उत्तर- यामो

35. सूची – 1 (स्थानीय पवन) तथा सूची – 2 (क्षेत्र) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) चिनूक – अमेरिका के रॉकी पर्वत ढलान

     (2) फॉन-आल्पस के उत्तरी ढलान

     (3) सिरॉको उत्तर अफ्रीकी मरूस्थल

     (4) मिस्ट्रल-आल्सप के दक्षिणी ढलान

36. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह केन्द्र में कम दाब वाला एक पवन परिसंचरण तंत्र है।

     (2) यह एक क्षेत्र के मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव लाता है।

     (3) यह वेस्ट इंडीज में प्रभंजन (हरीकेन) कहलाता है।

37. निम्नलिखित बलों में से कौन-सा एक बल, पवन के संचलन को इसके वेग सहित निर्धारित करने में सबसे अधिक शक्तिशाली है-

उत्तर- दाब प्रवणता बल

38. निम्नलिखित स्थानीय पवनों में से कौन-सा एक लाक्षणिक रूप से गर्म और शुष्क नहीं है

उत्तर- मिस्ट्राल

39. सुनामी समुद्र तट के निकट तबाही लाता है क्योंकि अधिकेन्द्र पर जनित ध्वनि तरंगों की चाल-

उत्तर – समुद्र की गहराई के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

40. भारत की जनसंख्या को संघटित करने वाले मुख्य प्रजातीय समुह द्रविड़, आर्य और मंगोल हैं। मंगोल कहाँ रहते हैं-

उत्तर- उत्तर-पूर्वी भारत

41. सहारा, अरेबिया आदि जैसे उष्ण मरूस्थल नगण्य मात्रा में वर्षा प्राप्त करते हैं, यह इस कारण है कि-

उत्तर- उन्हें महासागरों से आर्द्रताधारी पवन प्राप्त नहीं होते

42. अक्षांश, भूपृष्ठ पर भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण, एक बिन्दु की कोणीय दूरी है, जो-

उत्तर- पृथ्वी के केन्द्र से मापी जाती है।

43. जेट धाराएँ प्रायः कहाँ पाई जाती हैं-

उत्तर – क्षोभ मण्डल में

44. असाधारण रूप से उच्च एवं निम्न ज्वार, जो अमावस्या को या पूर्णिमा को, जबकि सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी लगभग संरेखित हों, आते हैं, उन्हें क्या कहते हैं-

उत्तर- वृहत् ज्वार (स्प्रिंग)

45. उत्तरी गोलार्द्ध के ध्रुवीय क्षेत्र के समीप टुंड्रा जीवोम में कोई वृक्ष नहीं पाए जाते। इसका कारण है-

उत्तर- पृष्ठ – मृदा (स्थाई तुषार भूमि) के तले बर्फ मूल- वृद्धि को रोकती है।

46. उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म मानसून पवन दक्षिण-पश्चिमी दिशा में क्यों बहते हैं-

उत्तर- उत्तर- -पश्चिम भारत में निम्न दाब दशाएँ

47. यदि पृथ्वी का अक्ष इसकी कक्षा में समतल के अनुलंब होता, तो निम्नलिखित में से क्या एक घटित नहीं हुआ होता-

उत्तर- उत्तरी ध्रुव हमेशा अंधेरे में रहेगा

48. धूमकेतुओं के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य है-

उत्तर-अधिकांश धूमकेतुओं और दीर्घित दीर्घवृत्तीय कक्षाएँ होती हैं, जो उनकी कक्षा के एक भाग पर उन्हें सूर्य के निकट ले जाती है और तब शेष भाग पर बाहर सौर परिवार के और अधिक विस्तार तक ले जाती है।

49. सुनामी निम्नलिखित के द्वारा होती है-

उत्तर- (1) भूकम्प

     (2) समुद्रतलीय भूस्खलन

     (3) ज्वालामुखी उद्गार

50. निम्नलिखित कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं-

उत्तर- (1) पृथ्वी का घूर्णन

     (2) वायु दाब और पवन     

(3) महासागर जल का घनत्व