भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (51-100)

51. निम्नलिखित में से भारत के किन राज्यों की सीमा पाकिस्तान के साथ साझी है-

उत्तर- पंजाब, जम्मू-कश्मीर राजस्थान और गुजरात

52. भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर पृष्ठ वात का आदर्श भूमण्डलीय प्रतिरूप है-

उत्तर- डोलड्रम – व्यापारिक पवन पश्चिमी पवन पुरवा हवा

53. पवन के बढ़ते हुए वेग का सही अनुक्रम है-

उत्तर- मंग समीर सबल समीर झंझा-प्रभंजन

54. निम्नलिखित यूरोप को एशिया से अलग करती है-

उत्तर- यूराल

55. पृथ्वी सूर्य के परितः गुरुत्व के कारण दीर्घ वृत्तीय प्रक्षेप पथ में घूमती है। यदि कोई -अन्य सूर्य के जैसा तारा पृथ्वी के निकट लाया जाए तो प्रक्षेप पथ की आकृति क्या होगी-

उत्तर- दीर्घवृत्त

56. निम्नलिखित एल नीनो की विशेषता बताते हैं-

उत्तर- (1) यह अव्यवस्थित अंतरालों पर होता है।

     (2) यह कम लवण जल का वहन करता है।

     (3) इसका वायुमण्डलीय तुल्य दक्षिणी दोलन है।

57. उत्तरी अटलांटिक अपवाहों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह उत्तरी यूरोप के पश्चिमी तट को हिम रहित रखता है।

    (2) यह उस कोष्ण वायु संहति का जिम्मेवार है, जो ध्रुवीय क्षेत्र की शीतल वायु संहति से अन्योन्यक्रिया कर पश्चिमी यूरोप में वर्षापात कराता है।

    (3) यह वैंकूवर द्वीप के समीप लैब्रेडोर धारा से मिलता है और घना कोहरा बनाता है।

58. निम्नलिखित कथन एशिया के पूर्वी सीमांतों में होने वाले भूकम्पों का कारण बताता है-

उत्तर- एशियाई प्लेट के नीचे पैसिफिक प्लेट का अवगमन

59. दूसरी याम्नोत्तर रेखाओं के विपरीत अन्तर्राष्ट्रीय दिनांक रेखा टेढ़ी-मेढ़ी बनाई जाती हैं ताकि-

उत्तर – कुछ भूमि क्षेत्रों एवं द्वीप समूहों को उसी कैलेंडर दिवस में रखा जा सके ।

60. पवन पर्वतों में अवसादी की वृहत् मोटाई क्यों होती है-

उत्तर-भू-अभिनति में अवसादों के निक्षेप के कारण।

61. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भूतकाल में भारत, गोन्डवाना लैण्ड का भाग था।

     (2) भारतीय प्रायद्वीप इतना ही पुराना है, जितना पृथ्वी का भूपटल।

     (3) भारत में सबसे पुरानी चट्टान आर्कियन युग की है।

62. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भारत के सुदूर दक्षिण बिन्दु को इन्दिरा प्वाइन्ट कहते हैं।

     (2) भारत के सुदूर पूर्वी स्थान को वालांग कहते हैं।

     (3) भारत के उत्तरी बिन्दू को इन्दिरा कोल कहते हैं।

     (4) भारत का सुदूर पश्चिमी स्थान राझीरा क्रीक है।

63. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भारत के मुख्य धरातल की लम्बाई 6100 किमी है।

     (2) पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान की सीमा को डूरन्ड-लाईन कहते हैं।

     (3) भारत के अण्डमान-निकोबार, लक्षद्वीप आदि सहित भारत की सीमा की लम्बाई 7516 किमी है।

     (4) भारत-पाकिस्तान की सीमा रेडक्लिफ अवार्ड के अन्तर्गत निर्धारित की गयी है।

64. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भारत में सबसे कम तापमान दराज में रिकॉर्ड किया जाता है।

     (2) भारत में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में रिकॉर्ड किया जाता है।

     (3) भारत में सबसे अधिक वार्षिक वर्षा चेरापूँजी में रिकॉर्ड की जाती है।

65. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) क्षेत्रफल में राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

     (2) क्षेत्रफल में मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

     (3) क्षेत्रफल में महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं।

66. निम्न सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) महाबलेश्वर-महाराष्ट्र

   (2) अजोध्या पहाड़ी- प०बंगाल

   (3) हरिश्चन्द्र गढ़ – प० घाट

67. निम्न सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) गोरनघाट- राजस्थान

     (2) पालघाट – तमिलनाडु

     (3) थालघाट-महाराष्ट्र

68. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) गंगा में सबसे कम जल जनवरी से जून के महीनों में रहता है।

     (2) गंगा में सबसे अधिक जल अगस्त से सितम्बर के महीनों में रहता है।

     (3) गोदावरी में जनवरी से जून तक के महीनों में बहुत कम जल बहता है।

     (4) झेलम नदी में सबसे अधिक जल मई एवं जून के महीनों में बहता है।

69. निम्न सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) देपसांग का मैदान – लद्दाख

     (2) महाभारत पठार- राजस्थान

     (3) मालवा पठार- मध्य प्रदेश

70. निम्न सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) ग्वालीगढ़ की पहाड़ी-महाराष्ट्र

     (2) नल्लामलाई- आन्ध्र प्रदेश

     (3) शिवाराय – तमिलनाडु

71. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) कुल्लू, धर्मशाला के दक्षिण में स्थित हैं।

     (2) कठुवा जम्मू के दक्षिण में स्थित है।

     (3) पूर्णिया का अक्षांश, पटना के उत्तर में है।

72. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- – (1) शिवालिक के दक्षिण में भाभर क्षेत्र है।

       (2) भाभर का विस्तार सिंधु से तीस्ता नदी तक है।

       (3) भाभर की चौड़ाई सामान्यतः 8 से 16 किमी है।

73. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भाभर क्षेत्र में अच्छे प्रकार की खेती नहीं होती।

     (2) भाभर क्षेत्र में पथरियां की दिशा ढलान के समानान्तर होती हैं।

     (3) लम्बी जड़ों वाले वृक्ष, भाभर क्षेत्र में अधिक पनपते हैं।

74. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) तराई क्षेत्र की चौड़ाई भारत में 25 से 30 किलोमीटर है।

     (2) तराई प्रदेश में जल अपवाह सही नहीं होता ।

     (3) तराई क्षेत्र में आर्द्रता अधिक रहती है।

75. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) पुरानी जलोढ़ को बांगर कहते हैं।

     (2) बांगर में कंकरीट एवं नोडूल्स पाये जाते हैं।

     (3) बांगर के क्षेत्र में कल्लर भूमि पाई जाती है।

76. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) खादर में नई जलोढ़ मिट्टी होती है।

     (2) खादर को पंजाब में बेत कहते हैं।

     (3) रेगुर मिट्टी कपास के लिए उत्तम है।

77. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) गंगा के डेल्टे की उच्च भूमि को चार कहते हैं।

     (2) सुन्दरवन डेल्टे में दलदली भूमि को बिल कहते हैं।

     (3) गंगा का डेल्टा दलदल तथा कीच का बना हुआ है।

78. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- – (1) राजस्थान के पश्चिमी भाग में अनुदैर्ध्य रेत के टीले हैं।

       (2) राजस्थान के उत्तरी-पूर्वी भाग में अनुप्रस्थ रेत के टीले हैं।

       (3) थार मरुस्थल में प्लाया झील को रन कहते हैं।

79. निम्नलिखित क्षेत्र में वर्षा की विविधता सबसे अधिक है-

उत्तर-कच्छ तथा राजस्थान

80. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) राजस्थान की उपजाऊ भूमि को ‘रूहि कहते हैं।

     (2) थार का बगार क्षेत्र कालूनी नदी द्वारा जल अपवाह होता है।

     (3) थार मरूस्थल की सीमा 25 सेमी वर्षा रेखा के द्वारा सीमित होती है।

81. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) हलदू मानसूनी जलवायु का पौधा है।

     (2) पoबंगाल एवं उड़ीसा में नीम एक मुख्य वनस्पति है।

82. निम्नलिखित कथन सही है-

उत्तर- नीला चीड़ हिमालय के सभी भागों में उगता है।

83. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) गंगा एवं ब्रम्हपुत्र की घाटी में दलदली भूमि पाई जाती है।

(2) राजस्थान में कल्लर भूमि मिट्टी पाई जाती है।

(3) रेगुर मिट्टी, महाराष्ट्र एवं गुजरात में पाई जाती है।

84. वन नीति से सम्बन्धित निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) जनजातियों को झूमिंग न करने के लिए समझाना।

     (2) वन कानून को लागू करना ।

     (3) जंगलों के प्रबन्धन के लिए उपयुक्त सुविधाएँ प्रदान करना ।

     (4) जंगलों में पशु चराई को रोकना।

85. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) काली मिट्टी के स्थानीय रूप को रेगुर मिट्टी कहते हैं।

     (2) काली मिट्टी को उष्ण कटिबन्धीय चर्नोजेम कहते हैं।

     (3) रेगुर मिट्टी को आसानी से जाता जा सकता है।

86. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) रेगुर मिट्टी में लोहे तथा कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।

      (2) रेगुर मिट्टी में पानी अधिक मात्रा में देर तक ठहर सकता है।

      (3) सूखने पर रेगुर मिट्टी में दरारें पड़ जाती हैं।

87. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) रेगुर मिट्टी अति उपजाऊ होती है।

     (2) रेगुर मिट्टी दलहनों की खेती के लिए उपयुक्त होती है।

     (3) रेगुर मिट्टी खट्टी फलों के बागीचों के लिए उपयुक्त होती है।

88. सूची-1 (झील) तथा सूची-2 ( राज्य ) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) चन्द्र ताल – हिमाचल प्रदेश

     (2) धीवर झील – राजस्थान

     (3) कालीवेली झील-तमिलनाडु

     (4) वीरनपूझा झील – केरल

89. सूची-1 (जलप्रपात) तथा सूची-2 ( राज्य ) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) तीरथगढ़-छत्तीसगढ़

     (2) धुन्वाधार – मध्य प्रदेश

     (3) बुन्डला – हिमाचल प्रदेश

     (4) हुन्डर – झारखण्ड

90. सूची – 1 ( जलप्रपात) तथा सूची -2 (नदी) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) दूधसागर – माण्डोवी

     (2) डुडुमा – मछकुन्ड

     (3) गोकाक – घठाप्रभा

     (4) जोग-श्रावती

   (5) घघरी – झारखण्ड

   (6) एलीफैण्ट-मेघालय

   (7) मंकी – तमिलनाडु

91. सूची-1 (जलप्रपात) तथा सूची-2 (ऊँचाई) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) डुडुमा जलप्रपात 158मी0

     (2) गोकाक – 53मी0

     (3) गरसोपा – 253मी०

     (4) किलियर – 100मी0

92. निम्न में से किसका वन क्षेत्रफल सबसे अधिक है-

उत्तर- उष्णकटिबन्धीय आर्द-पतझड़ वाले वन

93. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) रिहंद बॉध सोन नदी की सहायक नदी पर है।

     (2) हीराकुण्ड बाँध महानदी पर है।

     (3) चम्बल प्रोजेक्ट को राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के सरकारों की सहायता से बनाया गया है।

94. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) एन्थरेसाइट सबसे कठोर कोयला होता है।

     (2) धातु उद्योग में सबसे उपयोगी बिटूमिनस कोयला होता है।

     (3) बिटूमिनस से कोक तैयार किया जाता है।

95. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) धारवाड़ सिस्टम में मैंगनीज पाया जाता हैं

     (2) गोडाइट सीरीज में भारी मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है।

     (3) बिलैरी में मैंगनीज के भारी भण्डार हैं।

96. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) बेलाडिला छत्तीसगढ़ में स्थित है।

     (2) बादाम पहाड़ उड़ीसा में स्थित है।

     (3) राजस्थान में संगमरमर के पर्याप्त भण्डार हैं।

97. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) चेन्नई बन्दरगाह का भार कम करने के लिए इन्नोर बन्दरगाह बनाया गया है ।

     (2) विशाखापत्तनम् भारत का सबसे गहरा बन्दरगाह है।

     (3) पारादीप से मुख्य रूप से लोहे का निर्यात किया जाता है

98. निम्न में से कौन-सी सबसे ऊँची शिखर है-

उत्तर- अनाई-मुदि

99. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मूर द्वीप सुन्दरवन डेल्टा के सामने स्थित हैं

   (2) पंचम द्वीप गुजरात के तट पर है।

   (3) ओसम एवं बादा ज्वालामुखी काठियावाड़ के तट पर है।

100. निम्न में से पूर्वी हिमाचल का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है-

 उत्तर- दाफा – बुम (मिश्मी हिल)