भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (251-300)

251. निम्न में से हिमस्खलन की कौन-सी व्याख्या सही है-

उत्तर- हिम और चट्टान का मिश्रित मलबा जो गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे की ओर लुढ़कता है।

252. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

   (1) सुनामी एक जापानी शब्द है।

   (2) सुनामी एक भूकम्पी लहर है।

   (3) गहरे सागर में इसका ज्ञान नहीं हो पाता।

253. निम्नलिखित कथन सत्य है-

(1) वायुमण्डल की ऊपरी सीमा 480 किलोमीटर है।

(2) पृथ्वी के चारो ओर वायुमण्डल, गुरूत्वाकर्षण के कारण रूका हुआ है।

254. निम्नलिखित कथन सत्य है-

(1) होमोस्फियर में गैसें समान रूप से बिखरी हुई हैं।

(2) वायुमण्डल के निचले भाग को हैटेरोस्फियर कहते हैं।

255. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

(1) ओजोन, सामान्यतः धरातल से 15 तथा 55 किलोमीटर की ऊँचाई तक पाई जाती है।

(2) ओजोन, अल्ट्रावायलेट गैस का प्रभाव विषुवत रेखीय प्रदेशों में अधिक होता है।

256. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

सूची-1 -सूची-2

(1) आइनोस्फियर- उल्का का जलना

(2) थर्मोस्फियर – ऊष्मा स्फीयर

(3) स्ट्रेटोस्फियर- ओजोन परत

(4) ट्रोपोस्फियर- बिजली की गरज चमक

257. निम्नलिखित कथन सत्य है-

(1) वायुमण्डल की निचली परत को होमोस्फियर कहते हैं।

(2) होमोस्फियर पृथ्वी के धरातल से 80 किलोमीटर की ऊँचाई तक पाया जाता है।

(3) होमोस्फियर में गैसें लगभग समान रूप से मिश्रित होती हैं।

258. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

   (1) पृथ्वी अपनी धुरी पर घड़ी की सूईयों की विपरीत दिशा में घूमती है।

   (2) चन्द्रमा पृथ्वी के चारो ओर भ्रमण करता है।

   (3) यदि ऊपर से देखें तो पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।

259. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

    (1) बादल वाली रात अपेक्षाकृत गर्म होती है।

    (2) बादल वाले दिन अपेक्षाकृत ठंडे होते हैं।

    (3) क्षोभमण्डल में ऊपर की ओर जाते हुए तापमान घटता है।

260. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

     (1) फोटो – कैमिकल स्मोग का मुख्य कारण आटोमोबाइल है।

     (2) टोक्यों में सामान्यतः स्मोग होता है।

261. सूची-1 सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

(1) कार्बनडाई ऑक्साइड- ईंधन के पूर्ण रूप से जलने के कारण

(2) कार्बन मोनोआक्साइड- ईंधन का अधूरा जलना

(3) मीथेन- जैविक प्रक्रिया

(4) ओजोन- फोटो-कैमिकल प्रतिक्रिया

262. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

  (1) कर्क तथा मकर रेखाएँ सूर्य की अधिकतम अवस्थति को दर्शाती हैं।

  (2) सबसे बड़ा तथा सबसे छोटा दिन जुलाई व जनवरी में होता है।

263. अन्तरा अयनवर्तीय अभिसरण का क्या अर्थ है-

उत्तर- व्यापारिक पवनों के मिलाप का क्षेत्र।

264. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

(1) ऊँचाई की और जाते हुए तापमान की कमी होती जाती हैं।

(2) चलती हुई पवन तापमान को कम करती है।

265. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) कर्क रेखा तथा मकर रेखा से दोनों ओर जाते हुए तापमान की भीष्णता कम होती जाती है।

     (2) अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान महासागरों से दूर रिकार्ड किये जाते हैं।

     (3) सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर लम्बवत पड़ती है।

266. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात में वायु लगभग समान विशेषताएँ रखती हैं।

     (2) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात में वाताग्र नहीं होते।

     (3) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात में वाष्प की बहुतायत होती है।

     (4) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों की शुरूआत मन्द गति से होती है।

267. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- सूची-1-  सूची-2

     (1) बैजियो- फिलिपाईन

    (2) चक्रवात- मैडागास्कर

    (3) हरिकेन-संयुक्त राज्य अमेरिका

    (4) टाइफून-चीन

268. किस महासागर में ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात की बारम्बारता सबसे अधिक है-

  उत्तर- उत्तरी प्रशान्त महासागर

269. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) पवन, अधिक वायुभार से कम वायुभार की ओर चलती है।

     (2) कोरोलिस बल के कारण पवन अपने सीधे रास्ते से मुड़ जाती है।

270. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) द०गोलार्द्ध की अपेक्षा, उत्तरी गोलार्द्ध में तापमान अधिक रिकार्ड किया जाता है।

     (2) सबसे अधिक वार्षिक तापान्तर ऊँचे अक्षांश प्रदेशों में रहता है।

     (3) यूरोप में सबसे न्यूनतम तापमान नार्वे के ट्रोनधीम नगर में रिकार्ड किया जाता है।

271. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

 उत्तर- (1) पवन की रफ्तार अनेमोमीटर के द्वारा नापी / मापी जाती है।

      (2) एक नाटिकल मील 1.85 कि0मी0 के बराबर होता है।

      (3) किसी भी पवन का नाम, उसकी आने वाली दिशा के नाम पर रखा जाता है।

272. निम्न युग्म सुमेलित हैं-

     (1) पुर्गा – साईबेरिया

     (2) मिस्ट्राल-फ्रांस

     (3) बोरा – एडरियाटिक तट

273. निम्न स्थानीय पवनों के युग्म सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बुरान- साईबेरिया

     (2) करार्बन – मध्य चीन

     (3) समून-ईरान

     (4) बिलिजर्ड – कनाडा

     (5) बर्ग-जर्मनी

     (6) सान्टा एना-राकी पर्वत

     (7) फोहेन-सेंट्रल यूरोप

     (8) चिनूक – राकी पर्वत

     (9) ब्रिकफील्डर – आस्ट्रेलिया

     (10) चिली – टुनिसिया

     (11) लेवचे – अल्जीरिया

     (12) पैम्परों-अर्जेन्टीना

274. भूमध्य रेखीय प्रदेश में कम वायुभार का मुख्य कारण है-

उत्तर- (1) ऊँचे तापमान

     (2) पवनों का अभिसरण

275. निम्नलिखित कथन सत्य हैं- 

उत्तर- (1) विषुवतरेखीय कम वायुभार की पेटी विश्व को संकरे रूप में चारों ओर घेरे हुए है।

     (2) विषुवतरेखीय पेटी में पवन ऊपर की ओर उठती है।

     (3) इन्टर-ट्रापिकल कजेस जोन विषुवत रेखा पर विकसित होता है।

276. वायु भार ढलान एवं कोरोलिस बल के कारण निम्न में से किसकी उत्पत्ति होती है?

उत्तर- – ज्योस्ट्रोफिक बल

277. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

सूची-1 (वायुभार सैल) -सूची-2 ( वायु तापमान / आर्द्रता)

(1) ध्रुवीय ऊँचे भार की पेटी- सर्द / शुष्क

(2) सबपोलर कम वायु भार की पेटी- सर्द / आर्द्र

(3) सबट्रोपिकल भार की पेटी- ऊष्ण / शुष्क

(4) विषुवत रेखीय कम वायुभार की पेटी- ऊष्ण आर्द्र

278. व्यापारिक पवनें किनके मध्य चलती हैं-

उत्तर- सबट्रोपिकल उच्चवायु भार तथा विषुवत रेखीय निम्न वायु भार

279. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) जैट स्ट्रीम ट्रापोस्फियर के ऊपरी भाग में चलने वाली एक तीव्र पवन है।

           (2) जैट स्ट्रीम, क्षोभ मण्डल के विभिन्न भागों में पाई जाती हैं।

           (3) जैट स्ट्रीम की मोटाई 150 से 500 मीटर तक होती है।

280. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अनाबेटिक एक घाटी-पवन है।

           (2) केटाबेटिक एक पर्वतीय पवन है।

           (3) मिस्ट्राल एक ठण्डी स्थानीय पवन है।

281. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) जल-समीर तथा थल- समीर ऊष्ण कटिबन्ध में अधिक सबल होती है।

           (2) जल- समीर, थल पर 50 कि0मी0 तक प्रभाव डाल सकती है।

          (3) जल-समीर से तापमान में कमी आती है।

282. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) बोरा स्थानीय पवन शीतकाल में चलती है।

           (2) फोम पवन ग्रीष्मकाल में चलती है।

           (3) गिवली स्थानीय पवन ग्रीष्म ऋतु में चलती है।

283. भारतीय मानसून के बारे में निम्न कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) प्रत्येक छः महीने के पश्चात् पवनों की दिशाओं में पूर्ण परिवर्तन

          (2) हिमालय का भारत की वर्षा के वितरण पर प्रभाव पड़ता है।

          (3) तिब्बत के पठार का भारतीय मानसून की सफलता एवं विफलता पर प्रभाव पड़ता  है।

284. निम्न सैट बादलों के मौलिक रूप को दर्शाता है-

उत्तर- परतदार, मुकटधारी तथा सिरस

285. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सिरस बादल, ऊँचे आकाश में पाये जाते हैं।

           (2) निम्बस बादल आकाश में नीचे पाए जाते हैं।

           (3) मुकुटधारी बादल की उत्पत्ति लम्बवत होती है।

286. निम्न बादल स्वच्छ आकाश का प्रतीक होता है-

        उत्तर- सिरस

287. सबसे अधिक बिजली की कड़क निम्न में से किस प्रकार के बादलों में होती है-

उत्तर- निम्बो- क्युमूलस

288. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) जब किसी निश्चित तापमान पर 100 प्रतिशत वा हो तो उसको ओसांक बिन्दु कहते हैं।

           (2) जब किसी वायु राशि पर पूर्ण वाष हो तो उसको संतृप्त की हालत कहते हैं।

           (3) वायु में जल की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं।

289. जहाज के पायलट के लिए किस प्रकार के बादलों में अधिक कठिनाई होती है-

उत्तर- स्ट्रेटस

290. संवाहनी वर्षा किन बादलों के द्वारा होती है-

उत्तर- क्यूमुलों-निम्बस

291. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- सूची-1 (बादल)-  सूची-2 (विशेषताएँ)

(1) सिरस- अधिक ऊँचाई के बादल

(2) क्युमुलो निम्बल- निचले बादल

(3) आल्टो-स्ट्रेटस बादल- लम्बवत् विकसित

(4) क्युमूलस- मध्य ऊँचाई के बादल

292. टोनेंडी की निम्न में से किस सागर में बारम्बारता सबसे अधिक है-

उत्तर- द०पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका

293. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों को गर्त अथवा द्रोणी कहते हैं।

           (2) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात के मार्ग को ‘Storm track’ कहते हैं।

294. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात की उत्पत्ति उस क्षेत्र में होती है जहाँ व्यापारिक पवनें मिलती है।

           (2) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात की उत्पत्ति निहित ऊष्मा के छोड़ने से होती है।

295. ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात दक्षिण एटलांटिक सागर में इसलिए नहीं आते क्योंकि-

उत्तर- ग्रीष्म ऋतु (जनवरी) में इसका तापमान 25 डिग्री से0 से कम होता है।

296. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) तापमान घटने के साथ सापेक्षिक आर्द्रता कम होती है।

           (2) आर्द्रता वृद्धि के साथ सापेक्षिक आर्द्रता में वृद्धि होती है।

297. निम्न में से संघनन के लिए कौन सी परिस्थितियों की आवश्यकता होती है-

उत्तर- (1) संतृप्त वायु

           (2) संघनन न्यूक्लाई

298. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) हरीकेन से क्षेत्र विशेष की वर्षण में वृद्धि होती है।

           (2) हर्रीकेन से उस क्षेत्र के ताल तलैये भर जाते हैं।

           (3) हरीकेन से उस क्षेत्र की झीलों से प्रदूषण घूल कर बह जाता है।

299. निम्नलिखित कथन टोंनेडो से सम्बन्धित है-

उत्तर- (1) ठंडे वाताग्र की अल्पकालिक झन्झा रेखा

           (2) मुकुट धारी – निम्बस बादल

           (3) अधिक लम्बवत विस्तार

300. निम्नलिखित विषुवतरेखीय जलवायु की विशेषता है-

उत्तर- (1) यहाँ मौसम सालभर गर्म रहता है।

          (2) यहाँ मौसम सालभर आर्द्र रहता है।           

(3) प्रत्येक महीने में 6 सेमी वर्षा रिकार्ड की जाती है।