भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (301-350)

301. निम्नलिखित मानसूनी जलवायु के बारे में सत्य हैं-

        (1) इसमें प्रत्येक 6 महीने के पश्चात् पवन अपनी दिशा में परिवर्तन कर लेती है।

        (2) इसमें ITCZ अपना स्थान बदलती रहती हैं।

        (3) यह जलवायु तटीय भागों में पाई जाती है।

302. सवाना घास के मैदान के बारे में निम्नलिखित सत्य हैं-

        (1) यह विषुवतरेखा के सदाबहार जंगलों के दोनों ओर पायी जाती है

        (2) इस जलवायु पर ITCZ का प्रभाव पड़ता है।

       (3) सर्द ऋतु की अपेक्षा गर्मी में अधिक वर्षा होती है।

303. निम्नलिखित मीसोथर्मल जलवायु से सम्बन्धित तथ्य सही हैं-

         (1) इसका पृथ्वी धरातल पर दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल है।

         (2) विश्व के थल एवं जल पर इसका क्षेत्रफल 27 प्रतिशत है।

         (3) शीत ऋतु में इस जलवायु में तापमान 18 डिग्री से0 से कम रहता है।

304. निम्नलिखित विशेषताएँ भूमध्यसागरीय जलवायु की हैं-

उत्तर- (1) इस जलवायु में गर्मी के मौसम में उच्च वायुभार की पेटी पायी जाती है।

          (2) गर्मी का मौसम गर्म-शुष्क होता है।

          (3) गर्मी के मौसम में पानी का अभाव होता है।

305. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) महासागरों के बेसिन की उत्पत्ति समुद्र अधस्थल विस्तारण के द्वारा हुई है।

           (2) सागरीय भूपटल अपेक्षाकृत कम मोटा है जिसकी मोटाई 7 से 8 किमी है।

           (3) सागरीय पटल अपेक्षाकृत बेसाल्ट का बना हुआ है ।

306. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) महाद्वीप के जलमग्न तट को महाद्वीपीय शैल्फ कहते हैं।

           (2) महाद्वीपीय शैल्फ महाद्वीपीय भूपटल कीभाँति होता है।

           (3) महाद्वीपीय शैल्फ पृथ्वी धरातल का लगभग 18 प्रतिशत भाग है।

307. महाद्वीपीय राईज के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) ये निष्क्रिय तट पर पाए जाते हैं।

           (2) राईज की चौड़ाई 100 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक हो सकती है।

           (3) विश्व का सबसे बड़ा राईज बंगाल की खाड़ी में पाया जाता है।

308. कोबोट जलधारा निम्नलिखित में से किसकी भुजा है-

उत्तर- लेबरेडोर जलधारा

309. क्यूरोशिओ गर्म पानी की जलधारा निम्न में से किनके मध्य में चलती है-

उत्तर- फिलिपाइन से जापान की ओर

310. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मैनग्रोव वनस्पति ऊष्ण कटिबन्ध के उथले तथा कीचड़ वाले भाग में पाई जाती है।

           (2) मैनग्रोव वनस्पति कभी-कभी सागर में डूब जाती है।

           (3) सुन्दरी वृक्ष मैनग्रोव का एक मुख्य प्रकार है।

311. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) प्रवाल भित्तियाँ स्वच्छ एवं प्रकाशित जल में भली-भाँति विकसित होती है।

           (2) प्रवाल भित्तियाँ 90 मीटर गहराई तक विकसित हो सकती है।

           (3) प्रवाल अपने शरीर पर ‘सन लोशन लपेटे रहते हैं।

          (4) गदला पानी, प्रवाल भित्ति विकास में रोधक होता है।

312. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सूनहर, सुपीरियर झील को ह्युरन झील से जोड़ती है।

           (2) वैलन्ड नहर, इरी झील को ओन्टारिया झील से जोड़ती है।

313. निम्नलिखित कथन सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) जिबराल्टर सामरिक महत्व का स्थान

            (2) मर्टिज – शीतकालीन खेलकूद

            (3) डेटरायट- कारों के उद्योग का केन्द्र

314. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) बफैलो नगर नियागरा के पास स्थित है।

           (2) वियाना एक पर्यटक नगर है।

          (3) इंग्लैण्ड में आक्सफोर्ड एक सांस्कृतिक नगर है।

315. निम्नलिखित पर्यटक केन्द्र हैं-

उत्तर- (1) केस-फ्रांस

           (2) लास वेगास – संयुक्त राज्य अमेरिका

           (3) स्ट्रेटफोर्ड आन एवन- इंग्लैण्ड

316. निम्नलिखित नगर खनन के लिए जाना जाता है

उत्तर- (1) इपोह

     (2) जोहनेसबर्ग

     (3) किरुणा-स्वीडन

317. सूची-1 तथा सूची-2 सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बादाम एवं लहसुन- भूमध्यसागरीय प्रदेश

     (2) कॉफी तथा ताड़- अफ्रीका

     (3) सोयाबीन तथा चाय- चीन

     (4) सिंघाड़ा तथा आलू- द० अमेरिका

318. सूची- 1 (जनजाति) तथा सूची (प्रदेश) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बोरो- अमेजन बेसिन

     (2) अरन्टा – आस्ट्रेलिया

     (3) रूवाला- सऊदी अरब

     (4) सोमयद- साईबेरिया

     (5) चकमा- बांग्लादेश

     (6) डयाक बोनियो

     (7) करेन – थाइलैण्ड

     (8) इवान मलेशिया

     (9) चिन- म्यांमार

    (10) लिश- थाईलैण्ड

    (11) कलिंगा – फिलिपाईन

    (12) केडांग – इण्डोनेशिया

    (13) डानी- पापुआ न्यूगिनी

     (14) इफूगाव- फिलिपाईन

    (15) न्यूर – सूडान

    (16) मसाई – केन्या

   (17) सान- अंगोला

   (18) इन्नू-पूर्वी कनाडा

   (19) बेला प० कनाडा

   (20) क्रो-मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका

319. झूम खेती की मुख्य फसल कौन सी है-

उत्तर- मक्का, टैपियोका

320. झूम खेती के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मिश्रित फसल

     (2) खेत-चक्र

     (3) किसी हद तक आखेट पर निर्भरता

321. निम्नलिखित बिन्दुऍ बागानी खेती की विशेषताएँ हैं-

उत्तर- (1) चन्द फसलें उगाना

     (2) बाजार में भेजने के लिए फसले उगाना ।

     (3) फार्मों में भेजने के लिए फसले उगाना ।

     (4) कुछ फार्मों पर अधिक श्रमिकों की आवश्यकता होती है।

322. निम्नलिखित जन-जातियों के युग्म सही सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बटकस – सुमात्रा

     (2) बोनटोक – फिलिपाईन

     (3) जाकून मलेशिया

323. निम्नलिखित मछली बन्दरगाहें हैं-

उत्तर- (1) बोस्टन

     (2) रिकावित

     (3) सेंट जोहनस

324. सूची-1 (मछली) तथा सूची –2 (अधिवास) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) हैरिंग-लवणदार जल

     (2) सैल्मन- नदी एवं सागर

     (3) स्टेजियन- कैस्पियन सागर

     (4) टूना- गहरा सागर

325. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) विश्व की बड़ी मछलीगाह ठंडे जल में स्थित है।

     (2) ऊष्ण कटिबन्धीय प्रदेशों के सागर में बड़े पैमान पर मछली नहीं पकड़ी जाती ।

     (3) द० गोलार्द्ध में बड़े पैमाने पर मछली नहीं पकड़ी जाती।

     (4) पादप प्लवक सूक्ष्म जीव है जो सागर के जल जल में उत्पन्न होते

326. सूची – 1 (जनजाति) तथा सूची – 2 ( आर्थिक कार्य) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बुशमैन – आखेट

     (2) ब्लैकफुट- भैंसों का आखेट

     (3) पैएटू- भोजन एकत्रित करना

     (4) नूकटा- मछुआरे

327. सूची-1 (कारोबार) तथा सूची – 2 (जनजाति) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कृषि- बोरो

     (2) बाढ़ की खेती- युमा

     (3) सील तथा करेबु का शिकार करना- इन्यूट

     (4) रेडियर का शिकार करना- टंगस

     (5) मछली पकड़ना – क्वाक्युटल (ब्रिटेश कोलम्बिया)

     (6) किसान- बोलोकी (नाईजर डेल्टा )

     (7) बाढ़ के किसान – यूमा ( अमेरिका – मरूस्थल )

328. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सीमांग तथा सकाई मलेशिया प्रायद्वीप में रहने वाले हैं।

     (2) ये लोग देखने में नीग्रो जैसे लगते हैं।

     (3) इनमें और नीग्रो तथा प्रशान्त महासागर के द्वीपों में रहने वालों में बहुत समानता पाई जाती है।

329. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सीमांग मुख्य रूप से कन्दमूल, फल-फूल खाते हैं।

     (2) सीमांग आवश्यकता पड़ने पर शिकार करते हैं।

330. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सीमांग शरीर को पत्तों तथा छाल से ढकते हैं।

     (2) वह छाल का लंगोट बाँधते हैं।

     (3) द०पूर्वी एशिया की अन्य नीगरिटो छाल के पकड़े नहीं पहनती।

331. सूची-1 (जनजाति) तथा सूची – 2 ( देश / द्वीप) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) ऐटा- फिलिपाइन्स

     (2) कुबु- सुमात्रा

     (3) सकाई- मलेशिया द्वीप

     (4) टुवाला- सेल्बीज

332. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सकाई मैदानी भाग के जंगलों में रहते हैं।

     (2) सकाई वृक्षों पर आयताकार झोपड़ी बनाते हैं।

333. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अपने जीवन निर्वाह के लिए बुशमैन जाति के लोग, बन्टू होटेन्टोट तथा यूरोपवासियों से सहायता लेते हैं।

     (2) कालाहारी मरूस्थल में शाकाहारी एवं मांसाहारी पशुओं की भरमार है।

334. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) बुशमैन अपने डेरे, जल स्त्रोत से चन्द किलोमीटर की दूरी पर डालते हैं।

     (2) जल स्त्रोत पर आने वाले पशुओं को वह परेशान नहीं करना चाहते।

     (3) बुशमैन सामान्यतः अपने कुत्ते के साथ अकेले शिकार पर जाता है।

335. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) पेयटू जनजाति, सिरानेवादा के विपरित दिशा में रहते हैं।

     (2) पेयटू कन्दमूल एकत्रित करने वाली जनजाति है।

     (3) पेयटू की शीतकालीन झोपड़ी को विकियूप कहते हैं।

336. झूमिंग के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) जंगलों के बीच छोटे-छोटे खेत

     (2) पुराने ढंग के खेती उपकरण ।

337. झूमिंग खेती की प्रमुख विशेषताएँ हैं-

उत्तर- (1) थोड़े समय के लिए खेत में फसले उगाना।

     (2) लम्बे समय तक भूमि को परती भूमि रखना।

     (3) कई फसलों को मिलाकर एक साथ बोना।

338. सघन खेती के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) खेतों का आकार बहुत छोटा होता है।

     (2) किसानों को खेतों से बहुत प्यार होता है।

     (3) एक साल में दो या तीन फसले उगाना ।

339. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सघन खेती में गोबर तथा हरी खाद का काफी उपयोग होता है।

     (2) सघन खेती में ज्वार, सोयाबीन तथा गेहूँ की खेती की जाती है।

     (3) पेय फसलों की खेती बागानी कृषि में की जाती है।

340. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) बागानी खेती केवल उष्ण-आर्द्र जलवायु तक सीमित है।

     (2) बागानी खेती बड़े फार्मों पर की जाती है।

     (3) बागानी खेती की शुरूआत विदेशी मुद्रा तथा स्थानीय श्रम की सहायता से आरम्भ की गई थी।

     (4) बागानी खेती वैज्ञानिक ढंग से की जाती है।

341. बागानी खेती की निम्नलिखित समस्याएँ हैं-

उत्तर- (1) जलवायु आपदा

     (2) बीमारी

     (3) फार्म को टिकाऊ बनाए रखने की समस्या

342. विस्तृत खेती के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मशीन का अत्यधिक उपयोग ।

    (2) अनाज की खेती ।

    (3) बड़े आकार की खेती।

    (4) गेहूँ की मुख्य फसल।

343. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) विस्तृत खेती में प्रति हैक्टेयर उत्पादन कम होता है।

     (2) विस्तृत खेती में सिंचाई का प्रावधान नहीं होता।

     (3) विस्तृत खेती में सबसे अधिक क्षेत्रफल गेंहूँ को दिया जाता है।

344. घुमक्कड़ चरवाहों के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) पशु चरवाही का यह एक विस्तृत तरीका है।

     (2) इसमें पशुओं के साथ साल भर पलायन करना पड़ता है।

     (3) यह कम जनसंख्या के क्षेत्र में की जाती है।

345. पशु फार्मों के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों में की जाती है।

     (2) गाय, भेड़, बकरी तथा घोड़े, पशु फार्मों पर पाले जाते हैं।

     (3) साईबेरिया (रूस) में रेडियर को पशु फार्मों पर पाला जाता है।

346. भूमध्य सागरीय प्रदेश के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह खट्टे फलों के लिए जाना जाता है।

     (2) यह जैतून एवं अन्जीर के लिए जाना जाता है।

     (3) अन्जीर एवं जैतून के वृक्षों की जड़ें बहुत फैली हुई होती हैं।

347. अंगूर की खेती के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) भूमध्य सागरीय जलवायु में विशेष रूप से अंगूर की खेती की जाती है।

     (2) भूमध्य सागरीय प्रदेश में अंगूर के बगीचे में सघन खेती होती है।

     (3) अंगूर की खेती में बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

348. डेरी फार्मिंग के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह एक प्रकार की पशुओं पर आधारित सघन खेती है।

     (2) आस्ट्रेलिया, डेनमार्क तथा न्यूजीलैण्ड, दूध के बड़े उत्पादक एवं निर्यात करने वाले देश हैं।

349. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मिश्रित खेती सघन तथा विशेषीकृत होती है।

     (2) मिश्रित खेती में एक ही फार्म पर फसले उगाई जाती हैं तथा पशुओं को रखा जाता है।

     (3) इस प्रकार की खेती यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में की जाती है।

     (4) इससे किसानों को अधिक सुरक्षा मिलती है।

350. सूची-1 (फसल) तथा सूची-2 (देश) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) कोको- घाना

     (2) कॉफी- ब्राजील

   (3) रबर- थाइलैण्ड

   (4) चाय- श्रीलंका