भूगोल- विगत वर्षों के प्रश्न (351-400)

351. निम्नलिखित कथन सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) केला-काली मिट्टी

     (2) नारियल- रेतीली मिट्टी

     (3) रबर – पहाड़ी ढलान

352. निम्नलिखित स्वच्छ जल की मछलियाँ हैं-

उत्तर- (1) पाइक

     (2) सेल्मन

     (3) ट्राउट

353. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मछलियों की वृद्धि 20डिग्री से0 से कम तापमान पर अधिक होती है।

     (2) मछली पकड़ना एक श्रम आधारित कार्य है।

354. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) कोयले का अधिकतर भण्डार कार्बोनिफेरस युग के बने हुए हैं।

     (2) लिग्नाईट कोयला टरशरी युग में बना।

     (3) पीट कोयले की प्रथम अवस्था है।

355. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर – (1) पीट भूरे रंग का पदार्थ है जो दलदल में गली सड़ी वनस्पति से बनता है।

      (2) लिग्नाइट कोयले की द्वितीय अवस्था को कहते हैं।

      (3) विश्व के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत बिटूमिनस प्रकार का कोयला है।

      (4) एन्थ्रेसाइट सबसे उत्तम प्रकार का कठोर कोयला है।

356. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) ऑयल-शेल अधिकतर परतदार चट्टानों में पाया जाता

     (2) यह विनाषात्मक विधि के द्वारा साफ किया जा सकता है।

     (3) तेल निकालने का कार्य कठिन तथा महंगा है।

357. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम साथ-साथ पाये जाते हैं।

     (2) प्राकृतिक गैस के बड़े भण्डारों में प्रायः तेल पाया जाता है।

     (3) प्राकृतिक गैस में 80 से 90 प्रतिशत तक मिथेन होती है।

358. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) घटिया प्रकार के बिटूमिनस तथा लिग्नाइट से भी तेल प्राप्त किया जा सकता है।

     (2) एक टन कोयले से 600 लीटर तेल प्राप्त किया जा सकता है।

     (3) बेन्जोल कोयले से प्राप्त की जाती है।

359. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) हेमेटाइट उद्योगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धातु है परन्तु इसमें धातु की मात्रा कुछ कम है।

     (2) मैगनेटाइट लोहे की सबसे बढ़िया किस्म है जिसमें 70 प्रतिशत तक धातु पाया जाता है।

     (3) मैगनेटाइट काले रंग का खनिज है जो आग्नेत तथा परिवर्तित चट्टानों में पाया जाता है।

     (4) लीमोनाइट का रंग भूरा होता है जिसको बौग आयरन भी कहते हैं।

360. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मैगनेटाइट में धातु की मात्रा 70 प्रतिशत तक होती है।

(2) हेमेटाईट में धातु की मात्रा 50 से 65 प्रतिशत होती है।

(3) सिडेराइट में लोहे की मात्रा 20 से 30 प्रतिशत होती है।

361. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) तांबा शुद्ध अवस्था में पाया जा सकता है।

     (2) तांबा-आक्साई से भी तांबा प्राप्त किया जाता है।

     (3) जब तक 0.7 प्रतिशत तांबा धातु मिले तब तक धातु खनन किया जाता है।

362. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) तांबे की अधिकतर खानों में विवृत खनन से तांबा निकाला जाता है।

     (2) तांबा, सोने, चाँदी, सीसे के साथ पाया जाता है।

     (3) तांबे के बेकार के भाग को गन्गू कहते हैं।

363. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) टिन के अयस्क को केसिटेराईट कहते हैं।

     (2) कैसिटेराईट में 75 प्रतिशत टिन धातु होता है।

     (3) केसिटेराईट, नाड़ी तथा ढेलों के रूप में पाया जाता है।

364. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अधिकतर टिन, प्राथमिक चट्टानों के अपक्षय के कारण उत्पन्न होता है।

     (2) अधिकतर टिन नदियों के द्वारा बहकर घाटियों में एकत्रित होता है।

     (3) विश्व का 80 प्रतिशत टिन कछारी निक्षेपों से प्राप्त किया जाता है।

     (4) मलेशिया विश्व में सबसे अधिक टिन उत्पन्न करने वाले देशों में से एक है।

     (5) मलेशिया की किन्टा घाटी से देश का सबसे अधिक टिन निकाला जाता है।

     (6) मलेशिया की केलांग घाटी में टिन के भारी भण्डार हैं

     (7) भूपटल में 8 प्रतिशत एलुमिनियम है।

     (8) एलुमिनियम को चैम्पियन धातु भी कहते हैं ।

     (9) एलुमिनियम, बॉक्साइट से प्राप्त किया जाता है।

    (10) बॉक्साइट आधुनिक मशीनों के द्वारा खुदाई करके निकाला जाता है।

    (11) फ्रांस के भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश के बुक्सा गाँव से विश्व में सबसे पहले बॉक्साइट का खनन किया गया था।

365. विषुवत रेखीय प्रदेश के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यहाँ औसत वार्षिक तापमान 25डिग्री से0 से अधिक रहता है।

     (2) विषुवत रेखीय जंगलों की लकड़ी कठोर होती है।

     (3) विषुवत रेखीय वनों को अमेजन बेसिन में सेल्वा’ कहते हैं।

366. सवाना घास के मैदान से सम्बन्धित निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) विस्तृत घास के मैदान जिनके बीच में वृक्ष हो ।

     (2) यह पेटी विषुवत रेखीय तथा अर्द्ध-मरूस्थलों के मध्य स्थित है।

367. सूची – 1 (देश) तथा सूची – 2 ( सवाना घास के मैदानों के नाम ) सुमेलित हैं-

 उत्तर- (1) अर्जेन्टाइना- चाको

      (2) आस्ट्रेलिया-बरिगालों झाड़ी

      (3) द०अफ्रीका- डोनवेलङ

      (4) ब्राजील- चाको

368. निम्नलिखित जानवर सवाना घास के मैदानों में रहते हैं-

उत्तर- (1) भैंस

     (2) गजाला (हिरन)

     (3) जैबरा

369. निम्नलिखित विशेषताएँ शीतोष्ण कटिबन्धीय आर्द्र जंगल की हैं-

उत्तर- (1) विश्व के सबसे ऊँचे वृक्ष इस जलवायु में पाये जाते हैं।

     (2) रेडवुड विश्व के सबसे ऊँचे वृक्ष हैं।

     (3) डग्लस फर विश्व की कुछ की घाटियों में पाये जाते हैं।

370. भूमध्यसागरीय प्राकृतिक वनस्पति के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) कैलिफोर्निया में इनको चैपरल कहते हैं

     (2) चैपरल वनस्पति को फ्रांस में माकुइस कहते हैं।

     (3) चिली में इस वनस्पति को मैटोरल कहते हैं।

371. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) विश्व का लगभग 35 प्रतिशत भाग मरूस्थलीय है।

     (2) मरूस्थलों की कुछ प्राकृतिक वनस्पति अल्पकालिक होती है।

     (3) इस वनस्पति की आयु बहुत कम होती है।

372. निम्नलिखित कथन मरूस्थल की वनस्पति के बारे में सत्य हैं-

उत्तर- (1) गहरी जड़ें

     (2) मोटी पत्ती जिससे पत्तियों में पानी रह सके।

     (3) पत्तियाँ चिकनी तथा उन पर बाल होते हैं।

373. निम्नलिखित मरूस्थलों के बारे में सत्य हैं-

उत्तर- (1) उनका क्षेत्रफल बढ़ रहा है।

     (2) इनमें चरागाहों का दुरूपयोग किया जाता है।

    (3) मरूस्थलीकरण एक विश्वव्यापी समस्या है।

374. ठंडे मरूस्थलों के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं- 

उत्तर- (1) ठंडे मरूस्थल ऊँचें अक्षांशों में पाये जाते हैं।

     (2) वे वृष्टि-छाया क्षेत्रों में पाये जाते हैं।

375. निम्नलिखित ठंडे मरूस्थल हैं-

उत्तर- (1) गोबी

     (2) कजलकुम

     (3) लद्दाख

376. टुंड्रा प्रदेश के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) दिन के प्रकाश में समय सदैव बदलता रहता है।

     (2) सर्दी कठोर होती है।

     (3) यहाँ साल के अधिकतर भाग में प्रति चक्रवाती मौसम रहता है।

     (4) वनस्पति उगने का समय छोटा होता है।

     (5) यहाँ वृक्ष नहीं होते।

     (6) यहाँ जल अपवाह विकसित नहीं है ।

377. निम्नलिखित प्राकृतिक वनस्पति टुंड्रा प्रदेश से सम्बन्धित हैं-

उत्तर- (1) लाइकेन

     (2) मॉस

     (3) सेज

378. अल्पाईन टुंड्रा के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यह आर्कटिक टुंड्रा के समयन होता है।

     (2) यह नीचे अक्षांशों में पाई जाती है।

     (3) यह जलवायु वृक्ष रेखा के ऊपर पाई जाती है।

379. स्वेज नहर किनको जोड़ती है-

उत्तर- लाल सागर-भूमध्य सागर

380. निम्नलिखित फसल भूमध्यसागरीय जलवायु से सम्बन्धित हैं-

उत्तर- (1) जौ

     (2) कार्क

     (3) जैतून

381. मियामी बीच किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- फलोरिडा

382. नासा का जे०एफ केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र कहाँ स्थित है-

उत्तर- केप केनविरल

383. निम्नलिखित सही सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बफैलो-इरी झील

     (2) मिलवाकी- मिशिगन झील

     (3) मोन्टरियल- सेन्ट लारेंस

384. संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी भाग के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) अमेरिका का उत्तरी पूर्वी भाग उद्योगों तथा व्यापार का मुख्य क्षेत्र है।

     (2) हडसन नदी, केटस्किल तथा टेकोनिक श्रेणियों के बीच बहती है।

     (3) पेनसल्वेन्या राज्य में यू०एस०ए० के सबसे अधिक लोहे एवं इस्पात का उत्पादन किया जाता है।

385. सूची-1 (नगर) तथा सूची -2 (नदी) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बाल्टीमोर- प्टास्को

     (2) मिन्यापोलिस – मिसिसीपी

     (3) लास वेगास कोलारेडो

     (4) न्यूयार्क हडसन

386. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्रेट लेक प्रदेश, वाहन तथा लौह उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

(2) मिशिगन राज्य फलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।

(3) शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा नगर है।

387. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) मिनिसोटा राज्य में सबसे अधिक लोहे का उत्पादन होता हैं

     (2) मिशिगन दूसरा सबसे बड़ा लोहा उत्पादन करने वाला राज्य हैं

     (3) प्रदूषण के कारण ग्रेट लेक में मछलियां समाप्त हो रही हैं।

388. सूची-1 (उद्योग) तथा सूची -2 (नगर) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) लोहा एवं इस्पात- पिटसबर्ग

     (2) वाहन- डेट्राईट

     (3) पोत निर्माण – सान डियागो

     (4) पेट्रोकेमिकल – ह्यूस्टन

389. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) टोरन्टो, कनाडा का सबसे बड़ा नगर है।

     (2) टोरन्टो का अर्थ मिलन स्थल है।

     (3) कनाडा की जनसंख्या विभिन्न प्रजातियों का मिश्रण है।

390. “गोल्डन हॉर्स शू किसको कहते हैं-

उत्तर- ग्रेट लेक-सेंट लॉरेंस प्रदेश को

391. जॉन एफ केनेडी हवाई अड्डा किस नगर में है-

उत्तर- न्यूयार्क

392. वैकिकि बीच कहाँ स्थित है-

उत्तर- फलोरिडो

393. नियाग्रा जलप्रपात किनके बीच स्थित है-

उत्तर- इरी तथा ओन्टारियो

394. सूची-1 (देश) तथा सूची-2 (राजधानी) सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) बेलारूस- मिस्क

     (2) चैक गणतन्त्र-प्राग

     (3) स्लोवाकिया – ब्रातिस्लवा

     (4) यूक्रेन- कीव

     (5) बुल्गारिया – सोफिया

     (6) बोसनिया – सराजिवो

     (7) क्रोशिया – जग्रेब

     (8) पोलैण्ड- वार्सा

395. निम्नलिखित कथन सुमेलित हैं-

उत्तर- (1) आस्ट्रिया – वियाना

     (2) लेतविया – रीगा

     (3) हंगरी – वुडापेस्ट

396. निम्नलिखित देश स्थल-रूद्ध राष्ट्र हैं-

उत्तर- (1) चैक गणराज्य

     (2) हंगरी

     (3) सलोवाकिया

     (4) क्रोएशिया

     (5) सलोवेनिया

     (6) युगोस्लाविया

397. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) सेविल्ली, स्पेन में स्थित यूरोप का सबसे अधिक गर्म स्थान है।

     (2) यूरोप महाद्वीप की तटीय रेखा अफ्रीका की तटीय रेखा से अधिक लम्बी है।

398. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यूरोप की जलवायु पर अन्ध महासागर का भारी प्रभाव पड़ा हैं।

     (2) पूर्वी कनाडा की अपेक्षा, शीत ऋतु में यूरोप का तापमान सौम्य होता है।

     (3) पूरे साल यूरोप का मौसम परिवर्तनशील रहता है।

399. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) आइसलैण्ड एक ज्वालामुखियों से बना द्वीप है।

     (2) आइसलैण्ड का एक भाग हिम से ढका रहता है।

     (3) आइसलैण्ड में लावा हिमनद तथा गर्म पानी के चश्मे साथ-साथ पाये जाते हैं।

   (4) आइसलैण्ड के वेंटेवकुल हिमनदी की लम्बाई, यूरोप की सब हिमनदियों के योग से अधिक है।

400. निम्नलिखित कथन सत्य हैं-

उत्तर- (1) यूरोप यूरेशियाई प्लेट के पश्चिम में स्थित है।

     (2) भूमध्यसागर के नीचे अफ्रीकी प्लेट यूरोपीय प्लेट से टकरा रही है।      (3) उत्तरी यूरोप की अपेक्षा दक्षिणी यूरोप में अधिक भूकम्प आते हैं।