लेखक और रचनाएँ (गद्य और पद्य)

साहित्य अकादमी

साहित्य अकादमी पुरस्कार- इस पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार द्वारा 12 मार्च, 1954 को हुई थी। साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त भारत की प्रमुख भाषाओं में से पत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5,000 रुपये थी जो सन् 1983 में बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई। सन् 1988 ई. में यह पुरस्कार राशि 25,000 रुपये तथा वर्ष 2001 में – 40,000 रुपये कर दी गई। पुनः वर्ष 2003 में यह राशि 50,000 रुपये तथा वर्ष 2009 में यह पुरस्कार राशि 1,00,000 रुपये कर दी गई। साहित्य अकादमी का प्रथम पुरस्कार वर्ष 1955 में प्रदान किया गया।

साहित्य अकादमी द्वारा हिन्दी में प्रदत्त पुरस्कार

वर्षपुस्तकलेखक
2019छीलते हुए अपने को (कविता)नन्द किशोर आचार्य
2018पोस्ट बॉक्स नं. 203 नाला सोपारा(उपन्यास)चित्रा मुद्गल
2017विश्वमिथक सरित्सागर (साहित्यिक समीक्षा)रमेश कुंतल मेघ
2016पारिजात (उपन्यास)नासिरा शर्मा
2015आग की हँसी (कविता)रामदरश मिश्र
2014विनायक (उपन्यास)रमेशचन्द्र शाह
2013मिलजुल मन (उपन्यास)मृदुला गर्ग
2012पत्थर फेंक रहा हूँ (कविता-संग्रह)चंद्रकांत देवताले
2011रेहन पर रग्घू (उपन्यास)काशीनाथ सिंह
2010मोहन दास (लघु उपन्यास)उदय प्रकाश
2009हवा में हस्ताक्षर (कविता-संग्रह)कैलाश वाजपेयी
2008कोहरे में कैद रंग (उपन्यास)गोविन्द मिश्र
2007इन्हीं हथियारों से (उपन्यास)अमरकान्त
2006संशयात्मा (कविता-संग्रह)ज्ञानेन्द्रपति
2005क्याप (उपन्यास)मनोहर श्याम जोशी
2004दुश्चक्र में स्रष्टा (कविता-संग्रह)वीरेन डंगवाल
2003कितने पाकिस्तान (उपन्यास)कमलेश्वर
2002दो पंक्तियों के बीच (कविता-संग्रह) राजेश जोशी
2001कलि-कथा : वाया बाइपास (उपन्यास)अलका सरावगी
2000हम जो देखते हैं (कविता-संग्रह)मंगलेश डबराल
1999दीवार में एक खिड़की रहती थी (उपन्यास)विनोद कुमार शुक्ल
1998नए इलाके में (कविता-संग्रह)अरुण कमल
1997अनुभव के आकाश में चाँद (कविता-संग्रह)लीलाधर जगूड़
1996मुझे चाँद चाहिए (उपन्यास)सुरेन्द्र वर्मा
1995कोई दूसरा नहीं (कविता-संग्रह)कुँवर नारायण
1994कहीं नहीं वहीं (कविता-संग्रह)अशोक वाजपेयी
1993अर्द्धनारीश्वर (उपन्यास)विष्णु प्रभाकर
1992ढाई घर (उपन्यास)गिरिराज किशोर
1991मैं वक्त के हूँ सामने (कविता-संग्रह)गिरिजा कुमार माथुर
1990नीला चाँद (उपन्यास)शिवप्रसाद सिंह
1989अकाल में सारस (कविता-संग्रह)केदारनाथ सिंह
1988अरण्या (कविता-संग्रह)नरेश मेहता
1987मगध (कविता-संग्रह)श्रीकांत वर्मा (मरणोपरांत)
1986अपूर्वा (कविताकेदारनाथ अग्रवाल
1985कव्वे और काला पानी (कहानीनिर्मल वर्मा
1984लोग भूल गए हैं (कवितारघुवीर सहाय
1983खूँटियों पर टैंगे लोग (कवितासर्वेश्वरदयाल सक्सेना (मरणोपरांत)
1982विकलांग श्रद्धा का दौर (व्यंग्य)हरिशंकर परसाई
1981ताप के ताये हुए दिन (कविता-संग्रह)त्रिलोचन
1980जिन्दगीनामा – जिन्दाय रुख (उपन्यास)कृष्णा सोबती
1979कल सुनना मुझे (कविता-संग्रह)धूमिल (मरणोपरांत)
1973आलोक पर्व (निबन्ध-संग्रह)हजारीप्रसाद द्विवेदी
1972बुनी हुई रस्सी (कविता-संग्रह)भवानीप्रसाद मिश्र
1971कविता के नए प्रतिमान (समालोचना)नामवर सिंह
1971निराला की साहित्य साधना (जीवनी)रामविलास शर्मा
1969रागदरबारी (उपन्यास)श्रीलाल शुक्ल
1968दो चट्टानें (कविता-संग्रह)हरिवंश राय बच्चन
1967अमृत और विष (उपन्यास)अमृतलाल नागर
1966मुक्तिबोध (उपन्यास)जैनेन्द्र कुमार
1965रस – सिद्धांत (काव्यशास्त्र)नगेन्द्र
1964आँगन के पार द्वार (कविता-संग्रह)अज्ञेय
1963प्रेमचन्द : कलम का सिपाही (जीवनी)अमृत राय
1961भूले बिसरे चित्र (उपन्यास)भगवतीचरण वर्मा
1960कला और बूढ़ा चाँद (कविता-संग्रह)सुमित्रानन्दन पन्त
1959संस्कृति के चार अध्याय (भारतीय संस्कृति का सर्वेक्षण)रामधारी सिंह ‘दिनकर’
1958मध्य एशिया का इतिहास (इतिहास)राहुल सांकृत्यायन
1957बुद्ध धर्म-दर्शन (दर्शन)आचार्य नरेन्द्र देव (मरणोपरांत)
1956पद्मावत: संजीवनी व्याख्या (टीका)वासुदेवशरण अग्रवाल
1955हिमतरंगिनी (कविता-संग्रह)माखनलाल चतुर्वेदी

नोट- वर्ष 1962 में कोई पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया |

साहित्य अकादमी के पहले अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू थे। वर्ष 1963  में वह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मई, 1964 में उनके निधन के बाद सामान्य परिषद ने डॉ. एस. राधाकृष्णन को अपना अध्यक्ष निर्वाचित किया। फरवरी, 1968 में नवगठित परिषद् ने डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी को अध्यक्ष चुना। वर्तमान में इस अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार हैं। अकादमी के अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। साहित्य अकादमी पुरस्कार सर्वप्रथम माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी कविता संग्रह हितरंगिनी के लिए वर्ष 1955 में प्रदान किया गया था।

(ii) भाषा सम्मान – साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्य 24 भाषाओं में उत्कृष्ट पुस्तकों तथा उत्कृष्ट अनुवादों के लिए वार्षिक पुरस्कार प्रदान करती है। फिर भी, यह अकादमी यह महसूस करती है कि भारत जैसे बहुभाषी देश में जहाँ कई सौ भाषाएँ और उपभाषाएँ हैं। उसको अपनी गतिविधियों की परिसीमा मान्यता प्राप्त भाषाओं से परे बढ़ानी चाहिए और गैर-मान्यता प्राप्त भाषाओं में भी सृजनात्मक साहित्य के साथ-साथ शैक्षिक अनुसन्धान को प्रोत्साहित करना चाहिए। अकादमी ने इसलिए वर्ष 1966 में भाषा सम्मान की स्थापना की ताकि लेखकों विद्वानों, सम्पादकों, संग्रहकर्ताओं, प्रस्तोताओं या उन अनुवादकों को, जिन्होंने सम्बन्धित भाषाओं के प्रचार, आधुनिकीकरण या उसके संवर्धन के लिए यथेष्ट योगदान दिया हो, इस सम्मान से विभूषित किया जा सके। सम्मानस्वरूप एक फलक के साथ सृजनात्मक साहित्य के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि 1,00,000 रुपये प्रदान की जाती है। प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया जिसमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशीराम शर्मा और एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु के लिए) तथा श्री चंद्रकांत मुरासिंह (काकबरोक) को अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2018 का यह पुरस्कार श्री गगनेंद्र नाथ दाश [कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य (पूर्वी क्षेत्र)] डॉ. शैलजा शंकर बापट [कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य (पश्चिमी क्षेत्र)]. श्री हरिकृष्ण द्विवेदी और डॉ. (श्रीमती) शमीम शर्मा को [हरियाणवी (संयुक्त रूप से प्रदत्त)] प्रदान किया गया।

(iii) साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार – सर्जनात्मक लेखन के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों के अतिरिक्त अकादमी वर्ष 1989 से अनुवादों के लिए पुरस्कार प्रदान कर रही है। यह पुरस्कार अकादमी की मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में विशिष्ट अनुवादकों को दिए जाते हैं। वर्ष 1989 में इसकी पुरस्कार राशि 10,000 रुपये थी, वर्ष 2001 में बढ़ाकर इसे 15,000 रुपये कर दिया गया तथा वर्ष 2003 से यह राशि 20,000 रुपये कर दी गई तथा वर्ष 2009 में यह राशि 50,000 रुपये कर दी गई है। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी कृति गुजराती उपन्यास ‘सरस्वतीचंद’ का हिन्दी अनुवाद सरस्वतीचंद्र (खंड 1 और 4 ) (भाग- 1 और 2 ) के लिए आलोक गुप्त को प्रदान किया गया।

(iv) बाल साहित्य पुरस्कार – साहित्य अकादमी ने वर्ष 2010 से अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में बाल साहित्य को प्रोत्साहित करने हेतु बाल साहित्य पुरस्कार प्रारम्भ किया। बाल साहित्य के लिए पुस्तकों का चयन सम्बन्धित भाषा चयन समितियों की अनुशंसाओं के आधार पर किया जाता है। पुरस्कार में एक ताम्रफलक और 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2019 का हिन्दी भाषा के क्षेत्र में यह पुरस्कार गोविन्द शर्मा को उनकी कहानी ‘काचू की टोपी’ के लिए प्रदान किया गया।

(v) युवा पुरस्कार – साहित्य अकादमी ने वर्ष 2011 से अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में युवा लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु युवा पुरस्कार प्रारम्भ किया। युवा पुरस्कार के लिए पुस्तकों का चयन सम्बन्धित भाषा चयन समितियों की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है। यह पुरस्कार 35 वर्ष तक की आयु अथवा पुरस्कार वर्ष में 1 जनवरी को उससे कम आयु के युवा लेखकों की प्रकाशित पुस्तकों को दिया जाता है। पुरस्कार में एक ताम्रफलक और 50,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2019 का हिन्दी भाषा में यह पुरस्कार अनुज लुगनु को उनकी कविता ‘बाघ और सुगना मुंडा की बेटी के लिए प्रदान किया गया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार

ज्ञानपीठ पुरस्कार 22 मई, 1961 को साहू शान्ति प्रसाद जैन के 50वें जन्मदिन पर उनके परिवार ने स्थापित की थी। भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए प्रदान किया जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त कुल 22 भाषाओं में से किसी सर्वोत्कृष्ट रचना के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कारस्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है। यह प्रथम पुरस्कार वर्ष 1965 में मलयालम लेखक गोविन्द शंकर कुरूप को उनकी कृति ओटक्कुषल (वंशी) के लिए प्रदान किया गया। वर्ष 2019 तक कुल 60 व्यक्तियों को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2019 का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रसिद्ध मलयालम कवि ए. ए. नंबूथिरी को प्रदान किया गया है। हिन्दी भाषा में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले सुमित्रानन्दन पन्त थे, जिन्हें उन कृति चिदम्बरा’ के लिए वर्ष 1968 का यह पुरस्कार प्रद किया गया।

अब तक कुल 11 व्यक्तियों को हिन्दी भाषा के लिए ज्ञान पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं।

हिन्दी भाषा में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति

क्रमवर्षपुरस्कार प्राप्तकर्ता
1.1968सुमित्रानन्दन पन्त (‘चिदम्बरा’ के लिए)
2.1972रामधारी सिंह ‘दिनकर’ (‘उर्वशी’ के लिए)
3.1978सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ (‘कितनी नावों में कितनी बार’ के लिए)
4.1982महादेवी वर्मा (‘यामा’ के लिए)
5.1992नरेश मेहता
6.1999निर्मल वर्मा
7.2005कुंवर नारायण
8.2009श्रीलाल शुक्ल
9.2009अमरकान्त
10.2013केदारनाथ सिंह
11.2017कृष्णा सोबती

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के पुरस्कार

हिन्दी भाषा और साहित्य के सर्वतोन्मुखी उन्नयन एवं संवर्द्धन तथा प्रचार-प्रसार हेतु 30 दिसम्बर, 1976 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की स्थापना हुई|

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का वर्ष 2018 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत-भारती’ डॉ. उषा किरण खान (पटना) को प्रदान किया गया। भारत-भारती का पहला पुरस्कार वर्ष 1982 में महादेवी वर्मा को प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस अवसर पर 14 सितम्बर को प्रदान किया जाता है।

इस संस्थान के वर्ष 2018 के प्रमुख पुरस्कार एवं प्राप्तकर्ता इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2018 के पुरस्कार

पुरस्कार का नामप्राप्तकर्ताराशि
भारत-भारती सम्मानडॉ. उषा किरन खान (पटना)5 लाख रुपये
लोहिया साहित्य सम्मानडॉ. मनमोहन सहगल (पटियाला)4 लाख रुपये
हिन्दी गौरव सम्मानडॉ. बदरीनाथ कपूर (वाराणसी)4 लाख रुपये
महात्मा गाँधी साहित्य सम्मानश्री श्रीभगवान सिंह (भागलपुर)4 लाख रुपये
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मानडॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय (लखनऊ)4 लाख रुपये
अवन्तीबाई साहित्य सम्मानडॉ. (श्रीमती) कमल कुमार (दिल्ली)4 लाख रुपये
राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मानमणिपुर हिन्दी परिषद (इम्फाल )4 लाख रुपये
लोक भूषण सम्मानडॉ. शांति जैन (पटना)2 लाख रुपये
कला भूषण सम्मानश्री मनोज कुमार सिंह (गाजियाबाद)2 लाख रुपये
विद्या भूषण सम्मानडॉ. जगमोहन सिंह राजपूत (नोएडा)2 लाख रुपये
विज्ञान भूषण सम्मानडॉ. प्रेमचन्द स्वर्णकार (दामोह, मध्य प्रदेश)2 लाख रुपये
पत्रकारिता भूषण सम्मानडॉ. रमेश चन्द्र त्रिपाठी (लखनऊ)2 लाख रुपये
प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मानडॉ. उदय नारायण गंगू (मॉरीशस)2 लाख रुपये
हिन्दी विदेश प्रसार सम्मानडॉ. बंडार मेणिके विजयतुंग (श्रीलंका)2 लाख रुपये
बाल साहित्य भारती सम्मान –1. डॉ. भैरूलाल गर्ग (भीलवाड़ा) 2. श्री सूर्यकुमार पाण्डेय (लखनऊ) 3. श्री संजीव जायसवाल ‘संजय’ (लखनऊ)2 लाख रुपये 2 लाख रुपये   2 लाख रुपये
मधुलिमये साहित्य सम्मानडॉ. वेदप्रकाश पाण्डेय (गोरखपुर)2 लाख रुपये
पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मानश्री रणविजय सिंह (गोरखपुर)2 लाख रुपये
विधि भूषण सम्मानश्री ब्रजकिशोर शर्मा (दिल्ली)2 लाख रुपये

साहित्य भूषण सम्मान (प्रत्येक को 2 लाख रुपये)

जगतगुरु रामानन्दाचार्य (स्वामी रामभद्राचार्य)डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल (लखनऊ)
श्री रामदेव लाल ‘विभोर’ (लखनऊ)डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी (गोरखपुर)
डॉ. पूरन चन्द टण्डन (नई दिल्ली)श्री सुरेश बाबू मिश्र (बरेली)
श्री वीरेन्द्र आस्तिक (कानपुर)डॉ. प्रताप नारायण मिश्र (बाराबंकी)
डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ (फिरोजाबाद)डॉ. सूर्यपाल सिंह (गोण्डा )
श्री चन्द्रिका प्रसाद कुशवाहा (उन्नाव)डॉ. इन्दीवर पाण्डेय (वाराणसी)
डॉ. शशि तिवारी (आगरा )श्री नवनीत मिश्र (लखनऊ)
श्री जगदीश तोमर (ग्वालियर)डॉ. बद्री प्रसाद पंचोली (अजमेर)
डॉ. भगवान शरण भारद्वाज (बरेली)डॉ. उषा चौधरी (लखनऊ)
डॉ. श्यामसुन्दर दुबे (दामोह, मध्य प्रदेश)श्री अशोक अग्रवाल (हापुड़)

सौहार्द सम्मान (प्रत्येक को 2 लाख रुपये)

डॉ. सुनील देवधर, पुणे, महाराष्ट्र (मराठी)डॉ. एच. एम. कुमारस्वामी
प्रो. आजाद मिश्र, लखनऊ (संस्कृत)डॉ. चन्द्रशेखर
श्री राजेन्द्र सिंह टोकी, लुधियाना (पंजाबी)श्री अग्निशेखर
डॉ. पी. लता, तिरुवनन्तपुरम (मलयालम)डॉ. भूपेन्द्र राय चौधरी
डॉ. वेद कुमारी घई, जम्मू (डोंगरी)डॉ. एच. एम. कुमारस्वामी
प्रो. राधाकान्त मिश्र, भुवनेश्वर (उड़िया)डॉ. चन्द्रशेखर
डॉ. बंशीधर शर्मा, बड़ौदा (गुजराती)श्री अग्निशेखर
श्री ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी ‘सरल’ (सिंधी)डॉ. भूपेन्द्र राय चौधरी

मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (प्रत्येक को एक लाख रुपये)

डॉ. विजय कर्ण एवं डॉ. रश्मि कुमार (दोनों लखनऊ)

वर्ष 2018 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार ( प्रत्येक को पचहत्तर हजार रुपये )

क्रमपुरस्कार का नामविद्यापुस्तक का नामलेखक का नाम
1.तुलसी पुरस्कारमहाकाव्यधराबोधि सम्राट पृथुश्री देवेन्द्र ‘देव’ मिर्जापुरी (बुलंदशहर)
2.जयशंकर प्रसाद पुरस्कारखण्डकाव्यसीता एक नारीश्री प्रताप नारायण सिंह (गाजियाबाद)
3.विजयदेव नारायण साही पुरस्कारकविताबोल रहा हूँश्री अमित कुमार मल्ल (कानपुर)
4.निराला पुरस्कारगीत/मुक्तकनदी जो गीत गाती है।श्री शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ (मेरठ)
5.दुष्यंत कुमार पुरस्कारगज़लकोई पत्थर नहीं हैं हमश्री अशोक रावत (आगरा)
6.महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कारनिबंधमानस चिन्तनडॉ. चन्द्रपाल शर्मा (पिलखुआ )
7.भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कारनाटकभारत भगिनी निवेदिताडॉ. अनिल मिश्र एवं प्रो. शीला मिश्र (लखनऊ)
8.प्रेमचन्द पुरस्कारउपन्यासमहारानी हासेपसुतश्री सुधीर निगम (कानपुर)
9.यशपाल पुरस्कारकहानीबलमा जी का स्टूडियोसुश्री सोनी पांडेय (आजमगढ़)
10.रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कारआलोचनाभारतीय नारीवाद स्थितिडॉ. क्षमा शंकर पाण्डेय (प्रयागराज )
11.सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ पुरस्कारयात्रा-वृत्तान्त / संस्मरण / रेखाचित्र /डायरीपवन ऐसा डोलै…श्री राकेश तिवारी (लखनऊ)
12.पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ पुरस्कारआत्मकथा /जीवनीकिसान का बेटाडॉ. कृष्ण बिहारी पाण्डेय (प्रयागराज )
13.हरिशंकर परसाई पुरस्कारव्यंग्यजनतंत्र की मायाश्री संजय सिंह (गाजियाबाद )
14.मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कारअवधीसुगंधाश्री राम लखन शुक्ल (प्रयागराज )
15.श्रीधर पाठक पुरस्कारब्रजभाषाब्रज बाल गीतश्री भोजराज सिंह ‘भोज’ (हाथरस)
16.राहुल सांकृत्यायन पुरस्कारभोजपुरीअइसन आज कबीर कहाँडॉ. कमलेश राय (मऊ)
17.मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कारबुन्देलीभारत में बुन्देली भाषा का व्याकरण एवं साहित्यिक अनुशीलनश्री राधाचरण गुप्त ‘चरण’ (औरैया)
18.सूर पुरस्कारबाल साहित्यहम बच्चे नन्हें-मुन्नेसुश्री सुनीता सिंह (लखनऊ)
19.कबीर पुरस्कारराष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय, सम्बन्धी साहित्यसर्वेश्वरीडॉ. ओम प्रकाश दुबे ‘प्रकाश’ (लखनऊ)
20.सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कारसाहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी में अनूदित कृति परगीता सतसईडॉ. रामकृपाल ‘कृपाल’ (जालौन)
21.बाबू विष्णुराव पराड़कर पुरस्कारपत्रकारितावेब पत्रकारिताश्री अरविन्द कुमार सिंह (लखनऊ)
22.सरस्वती पुरस्कारमासिक / द्वैमासिक त्रैमासिक पत्रिकाओं परकला वसुधासम्पादक डॉ. उषा बनर्जी (लखनऊ)
23. हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कारसंस्कृतिखिलौनों का सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक अध्ययनश्री प्रताप नारायण शुक्ल (अयोध्या)
24.गिरिजादेवी पुरस्कारललित कला/संगीतदेशज कलाडॉ. हृदय गुप्त (कानपुर)
25.मदन मोहन मालवीय पुरस्कारशिक्षामहात्मा गांधी का शिक्षा-चिंतनडॉ. रश्मि श्रीवास्तव (लखनऊ)
26.गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कारअर्थशास्त्रप्रबन्ध एक मानवीयश्री मधुसूदन त्रिपाठी एवं श्री विनायक त्रिपाठी (हापुड़)
27.डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुरस्कारविधि तथा/ विधिशास्त्रअन्तरराष्ट्रीय संगठन: एक परिचयडॉ. अशोक कुमार राय (अयोध्या)
28.आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कारइतिहासभारतीय गिरमिटिया मजदूर और उनके वंशजश्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव (जबलपुर)
29.गणेश शंकर विद्यार्थी  पुरस्कारराजनीतिशास्त्रराजनीतिक सिद्धान्त के नवीन पक्षप्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (गोरखपुर)
30.सम्पूर्णानन्द पुरस्कारप्रविधिजैव प्रौद्योगिकीश्री संदीप कुमार तिवारी (भदोही)
31.के. एन. भाल पुरस्कारगणित /भौतिक/ रसायनजल संसाधन गहराता संकटश्री कृष्ण कुमार मिश्र (मुम्बई)
32.बीरबल साहनी पुरस्कारवनस्पति/ प्राणिशास्त्रआदिवासी औषधीय व आर्थिक वनस्पति बौद्धिक सम्पदाश्री आनन्द प्रकाश (लखनऊ)
33.पं. सत्यनारायण शास्त्री पुरस्कारचिकित्सा विज्ञानस्वास्थ्य संहिताडॉ. सुभाष चन्द्र गुरुदेव (लखनऊ)
34.बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कारयुवा लेखन (35 वर्ष तक के लेखकों हेतु)लल्ला और बिट्टीश्री शिव मोहन यादव (कानपुर देहात)
35.महादेवी वर्मा पुरस्कारसमस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति परमैं कुन्ती तोडॉ. मंजु शुक्ल (लखनऊ)

वर्ष 2018 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार ( प्रत्येक को चालीस हजार रुपये )

क्रमपुरस्कार का नामविद्यापुस्तक का नामलेखक का नाम
1.अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पुरस्कारमहाकाव्यशौर्य वंदनश्री रवीन्द्र नाथ तिवारी (लखनऊ)
2.आनन्द मिश्र पुरस्कारखण्डकाव्यप्रतापश्री केदारनाथ शुक्ल (कानपुर)
3.नरेश मेहता पुरस्कारकविताधुँधलकाश्री दीनानाथ शुक्ल ‘अमिताभ’ (सिद्धार्थनगर)
4.बलबीर सिंह ‘रंग’ पुरस्कारगीत/मुक्तकपतझर में कोंपलडॉ. मंजुलता श्रीवास्तव (कानपुर)
5.अदम गोंडवी पुरस्कारग़ज़लवादियाँ गुमसुम दिशाएँ मौनश्री मदन मोहन ‘अरविन्द’ (मथुरा)
6.गुलाब राय पुरस्कारनिबंधघुमक्कड़ी की दिहाड़ीश्री अनूप शुक्ल (कानपुर)
7.मोहन राकेश पुरस्कारनाटकबामियान के बुद्धडॉ. अनूप सिंह (बुलंदशहर)
8.अमृतलाल नागर पुरस्कारउपन्यासमहानिर्वात में कोलाहलश्री तरुण निशांत (लखनऊ)
9.रामप्रसाद विद्यार्थी ‘रावी’ पुरस्कारकहानीचैतन्यमयीसुश्री उषा सिसोदिया (लखनऊ)
10.रामबिलास शर्मा पुरस्कारआलोचना  तुलसी और रामचरितमानसडॉ. नरेश कुमार गौड़ ‘अशोक’ (प्रयागराज )
11.जगदीश गुप्त पुरस्कारयात्रा-वृत्तान्त /संस्मरण / रेखाचित्रअमेरिका और 45 दिनसुश्री सोनरूपा विशाल (बदायूँ)
12.विष्णु प्रभाकर पुरस्कारआत्मकथा / जीवनीअपनी ही रोशनी में रौशनसुश्री रौशन एहतशाम (गोरखपुर)
13.शरद जोशी पुरस्कारव्यंग्यपंचरतंत्र की कथाएँसुश्री इन्द्रजीत कौर (लखनऊ)
14.भोलानाथ तिवारी पुरस्कारभाषा / भाषा विज्ञानमाँ हिन्दीश्री संजीव कुमार गंगवार (नई दिल्ली)
15.वंशीधर शुक्ल पुरस्कारअवधीमहुआरीश्री सतीश आर्य (गोण्डा )
16.भिखारी ठाकुर पुरस्कारभोजपुरीअग्निसम्भवश्री आनन्द सन्धिदूत (श्री आनन्द कुमार श्रीवास्तव)
17.सोहन लाल द्विवेदी पुरस्काररबाल साहित्यजादुई चश्मेडॉ. मंजरी शुक्ला (लखनऊ)
18.नजीर अकबराबादी पुरस्कारराष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय सम्बन्धी साहित्यवन चले राम रघुराईश्री रामसागर शुक्ल (लखनऊ)
19.काका कालेलकर पुरस्कारसाहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी अनूदित कृति परयक्ष का संदेशडॉ. गोपाल नारायन श्रीवास्तव (लखनऊ)
20.धर्मवीर भारती पुरस्कारपत्रकारिताश्रद्धांजलिश्री विजय शंकर पाण्डेय (प्रयागराज )
21.धर्मयुग पुरस्कारमासिक /द्वैमासिक / त्रैमासिक पत्रिकाओं परकविताम्बरासम्पादक श्री हीरालाल मिश्र मधुकर
22.नन्द किशोर देवराज पुरस्कारधर्म/दर्शनमहाभारतमणिआचार्य पण्डित उमाशंकर मिश्र ‘रसेन्दु’ (मिर्जापुर)
23.विद्यानिवास मिश्र पुरस्कारसंस्कृतिबारहमासासुश्री अनिता अग्रवाल (गोरखपुर)
24.आचार्य परशुराम चतुर्वेदी पुरस्कारविधि तथा विधिशास्त्रतीन तलाक की मीमांसाश्री अनूप बरनवाल (प्रयागराज )
25.ईश्वरी प्रसाद पुरस्कारइतिहासआजाद हिंद फौजडॉ. राहुल, नई दिल्ली (श्री राममोहन श्रीवास्तव)
26.आचार्य रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी पुरस्कारवनस्पति / प्राणिशास्त्रलघु वनोपजडॉ. हरजीत सिंह (नई दिल्ली)
27.डॉ. सतीश चन्द्र राय पुरस्कारचिकित्सा विज्ञानकैंसर क्यों, कैसे व चिकित्साडॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी (आयुर्वेदाचार्य) (हरदोई)
28.डॉ. रांगेय राघव पुरस्कारयुवा लेखन (35 वर्ष तक के लेखकों हेतु)दिनकर काव्य संग्रहश्री दिनकर चतुर्वेदी (उन्नाव)
29.विद्यावती कोकिल पुरस्कारसमस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति परमॉरीशस नींव से निर्माण तकडॉ. नूतन पाण्डेय (नई दिल्ली)

हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान (प्रत्येक को पच्चीस हजार रुपये)

विधापुस्तक का नामरचनाकार का नाम
2018 में प्रकाशित गीत/मुक्तक/ हिन्दी गजल / छन्दबद्ध कवितागीतों की वीथिका मेंसुश्री रश्मि शाक्य (गाजीपुर)

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के वर्ष 2017 के पुरस्कार

पुरस्कार का नामप्राप्तकर्ता
भारत-भारती सम्मानडॉ. रमेश चन्द्र शाह
लोहिया साहित्य सम्मानडॉ. जय प्रकाश कर्दम
हिन्दी गौरव सम्मानडॉ. रामदेव शुक्ल
महात्मा गाँधी साहित्य सम्मानडॉ. रामगोपाल शर्मा ‘दिनेश’
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मानडॉ. धर्मपाल मैनी
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मानश्री शत्रुघ्न प्रसाद
राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मानश्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय
लोक भूषण सम्मानश्री रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’
कला भूषण सम्मानडॉ. क्षेत्रपाल गंगवार
विद्या भूषण सम्मानडॉ. (श्रीमती) कैलाश देवी सि
विज्ञान भूषण सम्मानडॉ. गणेश शंकर पालीवाल
पत्रकारिता भूषण सम्मानश्री रमेश नैयर
प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मानडॉ. मृदुल कीर्ति
हिन्दी विदेश प्रसार सम्मानडॉ. (श्रीमती) अनिल प्रभा कुम
बाल साहित्य भारती सम्मानडॉ. शकुन्तला कालरा
म्धुलिमये साहित्य सम्मानडॉ. सुधाकर सिंह
पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मानडॉ. गोविन्द व्यास
‘विधि’ भूषण सम्मानडॉ. विष्णु गिरि गोस्वामी

साहित्य भूषण सम्मान

श्री हरिमोहन मालवीयडॉ. रमेश चन्द्र शर्मा
श्री सत्यधर शुक्लडॉ. राम सहाय मिश्र ‘कोमल शास्त्री’
डॉ. मथुरेश नन्दन कुलश्रेष्ठडॉ. चमन लाल गुप्त
श्री चंद्रकिशोर पाण्डेयडॉ. (श्रीमती) मिथिलेश दीक्षित
डॉ. देवीसहाय पाण्डेय ‘दीप’डॉ. दीप्ति गुप्ता
डॉ. अमरनाथ सिन्हाडॉ. पशुपतिनाथ उपाध्याय
डॉ. नंदलाल मेहता ‘वागीश’डॉ. ओम प्रकाश सिंह
डॉ. रामबोध पाण्डेयडॉ. अनुज प्रताप सिंह
श्री राम नरेश सिंह ‘मंजुल’श्री चन्द्र किशोर सिंह
डॉ. सुन्दरलाल कथूरियाश्री दयानंद पाण्डेय

सौहार्द सम्मान

डॉ. अशोक प्रभाकर कामत (मराठी)डॉ. (सुश्री) देवकी एन.जी. (मलयालम)
डॉ. टी.वी. कट्टीमनी (कन्नड़)डॉ. ए. बी. साई प्रसाद (तमिल)  
डॉ. बनारसी त्रिपाठी (संस्कृत)डॉ. विनोद कुमार गुप्त ‘निर्मल विनोद’ (डोगरी )
डॉ. (श्रीमती) पी. माणिक्यांबाश्री मेयार सनेही ‘शब्बीर हुसैन’
‘मणि’ (तेलुगू)(उर्दू)
श्री विनोद बब्बर (पंजाबी)श्री श्रीवत्स करशर्मा (उड़िया)

पं. मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान

डॉ. वागीश दिनकरडॉ. वागीश दिनकर

भारत-भारती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार

सुश्री महादेवी वर्मा1981
श्री जैनेन्द्र कुमार1982
श्री सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय1983
डॉ. रामकुमार वर्मा1984
श्री अमृत लाल नागर1985
पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी (पुरस्कार नहीं लिया श्री1986
नागार्जुन1987
डॉ. रामविलास शर्मा1988
डॉ. धर्मवीर भारती1989
श्री नरेश मेहता1990
डॉ. कुंवर चन्द्र प्रकाश सिंह1991
डॉ. नगेन्द्र1992
डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’1993
डॉ. रघुवंश1994
श्री अमृतराय1995
डॉ. विजयेन्द्र स्नातक1996
डॉ. विद्यानिवास मिश्र1997
डॉ. जगदीश गुप्त1998
डॉ. लक्ष्मी शंकर मिश्र ‘निशंक’1999
आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री2000
आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी2001
श्री कमलेश्वर2002
डॉ. विश्वम्भर नाथ उपाध्याय2003
डॉ. नामवर सिंह2004
डॉ. रामदरश मिश्र2005
डॉ. परमानन्द श्रीवास्तव2006
डॉ. केदारनाथ सिंह2007
डॉ. अशोक वाजपेयी (पुरस्कार नहीं लिया)2008
डॉ. महीप सिंह2009
डॉ. कैलाश वाजपेयी2010
श्री गोविन्द मिश्र2011
डॉ. गोपालदास नीरज2012
श्री दूधनाथ सिंह2013
श्री काशीनाथ सिंह2014
डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी2015
डॉ. आनन्द प्रकाश दीक्षित2016
डॉ. रमेश चन्द्र शाह2017
डॉ. उषा किरण खान2018

मूर्तिदेवी पुरस्कार

भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा स्थापित यह पुरस्कार साहित्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किए जाते हैं। साहित्य में उत्थान तथा सत्य आदि उत्शे के पढ़ावा देने के यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कारस्वरूप 4 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, ती चिह्न तथा वाग्देवी की प्रतिमा प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय संविधान की आठवी अनुसू में वर्णित किसी एक भाषा के लेखक को प्रदान किया जाता है। इसका प्रथम पुरस्कार कन्नड़ लेखक सी. के. नागराज राव को द 1983 में प्रदान किया गया। हिन्दी में यह प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले वीरेन्द्र कुमार सखलेचा (1984) हैं। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को उनकी आत्मकथा ‘अस्ति और भवति’ के लिए प्रदान किया गया।

हिन्दी भाषा में मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्तकर्ता

क्रम सं.वर्षपुरस्कार प्राप्तकर्ता
1.1984वीरेन्द्र कुमार सखलेचा
2.1988विष्णु प्रभाकर
3.1989विद्यानिवास मिश्र
4.1990मुनिश्री नागराज
5.1992कुबेरनाथ राय
6.1993श्यामचरण दूबे
7.2000गोविन्द चन्द्र पाण्डेय
8.2001राममूर्ति त्रिपाठी
9.2002यशदेव शल्य
10.2003कल्याण मल लोढ़ा
11.2005राममूर्ति शर्मा
12.2006कृष्ण बिहारी मिश्र
13.2008रघुवंश
14.2011गुलाब कोठारी
15.2014विश्वनाथ त्रिपाठी
16.2019विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

बिहारी पुरस्कार

के.के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 1991 में कवि बिहारी लाल के नाम स्थापित यह पुरस्कार केवल राजस्थान के किसी लेखक को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत ढाई लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र एवं एक प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है। इसका प्रथम पुरस्कार वर्ष 1991 में डॉ. जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए प्रदान किया गया। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार राजस्थानी कवि डॉ. आईदान सिंह भाटी को उनके प्रसिद्ध काव्य संग्रह ‘आंख हीयै रा हरियल सपना’ के लिए प्रदान किया गया।

वाचस्पति पुरस्कार

के. के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में केवल संस्कृत के किसी लेखक को योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। वर्ष 1992 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई। इस पुरस्कार की राशि 1,00,000 रुपये है।

सरस्वती सम्मान

के. के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा यह सम्मान वर्ष 1991 में स्थापित किया गया। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल • भाषाओं में से विगत 10 वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति पर प्रदान किया जाता है। प्रथम सरस्वती सम्मान हिन्दी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए हरिवंशराय ‘बच्चन’ को उनकी मकथा ‘दश द्वार से सोपान तक पर प्रदान किया गया। वर्ष 2013 का यह पुरस्कार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास ‘धूल पौधों “के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे हिन्दी के दूसरे रचनाकार है। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार सिंघी साहित्यकार वासदेव मोही को उनके लघु कहानी संग्रह ‘चेकबुक’ के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान में 15 लाख रुपये की राशि, शस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।

व्यास सम्मान

के. के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा वर्ष 1991 में स्थापित यह सम्मान प्रतिवर्ष दस वर्षों की अवधि के दौरान प्रकाशित हिन्दी भाषा की किसी साहित्यिक कृति के लिए प्रदान किया जाता है।  

पुरस्कार हेतु 3.50 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2019 का यह सम्मान नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास ‘कागज की नाव के लिए प्रदान किया गया

शलाका सम्मान

हिन्दी अकादमी दिल्ली का सर्वोच्च साहित्यिक शलाका सम्मान वर्ष 2018-19 आलोचक एवं लेखक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को प्रदान किया गया। यह सम्मान 15 अलग-अलग श्रेणियों में साहित्यकारों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है। डॉ. शीला झुनझुनवाला को दिल्ली शिखर सम्मान (पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये) तथा डॉ. निर्मला जैन (पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये) को संतोष कोली स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। शलाका सम्मान में 5 लाख रुपये एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।

अन्य पुरस्कारप्रदान करने वाली संस्था
शरद जोशी सम्मानम.प्र. सरकार द्वारा व्यंग्य के क्षेत्र में
राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मानबिहार सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा
मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रीय सम्मानम.प्र. सरकार द्वारा
कबीर सम्मानम.प्र. सरकार द्वारा
राष्ट्रीय तुलसी सम्मानम.प्र. सरकार द्वारा
ग्रियर्सन पुरस्कारकेन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, भारत सरकार द्वारा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अहिन्दी भाषी साहित्यकार को