संघीय प्रणाली संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र-राज्य संबंध

संघीय प्रणाली संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र-राज्य संबंध (Federal System, Union and Union Territories, Centre – State Relations)

  • राष्ट्रपति (President ) राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति करते हैं।
  • राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (at the pleasure of the President ) पद धारण करते हैं।
  • राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice )पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाते हैं।
  • राज्यपाल का मासिक वेतन 3,50,000रु. है।
  • सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu )स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं।
  • सरोजिनी नायडू स्वतंत्रता के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh )की राज्यपाल बनीं।
  • राज्य के मंत्रियों की मंत्रिपरिषद का प्रमुख मुख्यमंत्री (Chief Minister )होता है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री (Chief Minister of the State )की नियुक्ति संबंधित राज्य के राज्यपाल के द्वारा की जाती है।
  • राज्य विधानसभा का सदस्य बने बिना कोई व्यक्ति अधिकतम छः मास की अवधि (maximum period of six months ) के लिए राज्य मंत्रिपरिषद का सदस्य बन सकता है।
  • भारत के राष्ट्रपति के अतिरिक्त राज्यों के राज्यपालों (governors of states )के पास क्षमा करने की शक्ति (Pardoning Power) है।
  • चंडीगढ़ (Chandigarh) शहर दो राज्यों (पंजाब एवं हरियाणा) की राजधानी है।
  • विधानसभा में निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष (Year )है।
  • राज्य विधानसभा का सामान्य कार्यकाल 5 वर्ष है।
  • विशेष परिस्थितियों (बहुमत न होने की स्थिति) में राज्यपाल पहले भी विधानसभा को भंग कर सकता है।
  • राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल (Governor )के पास होती हैं।
  • भारत में राज्य विधानमंडल का ऊपरी सदन विधान परिषद (Legislative Assembly )को कहा जाता है।
  • भारत के 6(छः ) राज्यों (6(six) states )(उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार तथा तेलंगाना) में विधान परिषद हैं।
  • राज्यों की विधानसभाओं द्वारा मांग करने पर भारत की संसद (Parliament )किसी राज्य में विधान परिषद का गठन अथवा उसे भंग कर सकती है।
  • यदि किसी संसद सदस्य को किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, तो जिस तारीख से वे राज्यपाल के रूप में पद ग्रहण करते हैं, तब से सदन में उनकी सीट रिक्त मानी जाएगी।
  • राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेशों पर राज्य विधानसभा (state assembly ) का छह सप्ताह की समाप्ति से पहले अनुमोदन होता है।
  • संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल / प्रशासक के द्वारा किया जाता है।
  • अनुच्छेद 160 के अनुसार, आकस्मिकता में राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन करने के लिए राष्ट्रपति कोई ऐसा उपबंध बना सकता है जो संविधान में वर्णित नहीं है, जैसे राज्यपाल के निधन होने पर संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को अस्थायी तौर पर राज्यपाल का कार्यभार सौंपा जा सकता है।
  • गुजरात में कुल जिलों की संख्या 33 है।
  • हरियाणा राज्य के अंतर्गत विधानसभा की 90 सीटें हैं।
  • राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल (Governor )करता है।
  • वर्ष 1995 में बंबई को ‘मुंबई’ नाम दिया गया।
  • वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
  • किसी राज्य का राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष (Year )है।
  • मिजोरम को 20 फरवरी, 1987 को औपचारिक रूप से राज्य का दर्जा दिया गया।
  • अनुच्छेद 371-A नागालैंड (Nagaland ) राज्य के संबंध में विशेष प्रावधान प्रदान करता है।
  • राज्य में संवैधानिक मशीनरी के बिगड़ जाने की घोषणा पर राज्यपाल राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन लागू करने की अनुशंसा कर सकता है।
  • लक्षद्वीप, चंडीगढ़, मणिपुर में से मणिपुर (Manipur )संघ शासित प्रदेश नहीं है।
  • संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधान पोर्ट ब्लेयर (Port Blair )है।
  • वर्तमान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (fagu chauhan )हैं।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन (M.G. Ramachandran )को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारत में सबसे लंबी अवधि तक कार्यरत रहने वाले सिक्कि के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling )थे।
  • वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath )(19 मार्च, 2017 से) हैं।
  • वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) हैं।
  • महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत राव चह्वाण (Yashwant Rao Chavan ) थे।
  • असम विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 126 है।
  • भारत के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) में विधानसभा के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है।
  • विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 30 वर्ष है।
  • पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह (Amarinder Singh ) (16 मार्च, 2017 से) हैं।
  • बिहार विधानसभा की सदस्य संख्या 243 है।
  • वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।
  • भारतीय राज्यों में जनगणना करते समय राज्यपाल (Governor )का नाम सर्वप्रथम आएगा।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 350-A (Article 350-A ) में यह प्रावधान है कि राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर मातृभाषा में ही अध्ययन करने की सुविधा देने की व्यवस्था करने का प्रयास करे ।
  • राज्य की आकस्मिक निधि का संचालन राज्यपाल (Governor ) के द्वारा किया जाता है।
  • भारतीय राज्यों में किसी धन विधेयक (Money Bill) को धन विधेयक का दर्जा विधानसभा का अध्यक्ष (Speaker of the Assembly )देता है।
  • भारत में सबसे लंबे समय तक कार्यरत महिला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Shiela Dixit )थीं।
  • जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर (Srinagar ) (ग्रीष्मकालीन) एवं जम्मू (शीतकालीन) है।
  • भारत में किसी राज्य के लिए वित्त आयोग का गठन उस राज्य का राज्यपाल (state governor ) करता है [ अनु. 243 (झ)]।
  • राज्य महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल (Governor )करता है।
  • महाधिवक्ता (solicitor general )राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है।
  • महाधिवक्ता राज्य का प्रथम विधिक अधिकारी (first legal officer ) होता है।
  • विधानसभा का सत्रावसान राज्यपाल (Governor )के आदेश द्वारा किया जाता है।