संसदीय प्रणाली

संसदीय प्रणाली (Parliamentary System)

  • संघीय कार्यपालिका की शक्तियां राष्ट्रपति (President)में निहित हैं।
  • राष्ट्रपति तीनों सेनाओं (three armies) का प्रमुख होता है।
  • राष्ट्रपति  (President) भारत का प्रथम नागरिक होता है।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (President Pratibha Patil) थीं।
  • वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं।
  • राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष होता है।
  • राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के लिए 35 वर्ष की आयु का होना आवश्यक है।
  • राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र उपराष्ट्रपति को सौंपता है।
  • राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है।
  • संविधान के अतिक्रमण के आधार पर ही राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया जाता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार, एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा किया जाता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों (राज्य सभा और लोक सभा) तथा राज्य / संघ राज्यक्षेत्रों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा किया जाता है।
  • भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य विधान परिषद् के सदस्य एवं मनोनीत सदस्य भाग नहीं लेते हैं।
  • राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का निपटारा उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है।
  • भारत में वर्ष 1962 में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था।
  • राष्ट्रीय आपातकाल संसद की स्वीकृति मिलने के उपरांत छः माह तक जारी रहेगा तथा प्रत्येक 6 माह में संसद के विशेष बहुमत के अनुमोदन से इसे आगे भी (अनंत काल तक) जारी रखा जा सकता है।
  • वर्ष 1969 में कुछ सप्ताहों (20 जुलाई से 24 अगस्त, 1969 तक) के लिए भारत के राष्ट्रपति के रूप में पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह (Mohammad Hidayatullah) ने पदभार ग्रहण किया था।
  • राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद को पुनर्विचारण हेतु किसी प्रस्ताव को वापस करने में अपने स्व-विवेकाधिकार से आचरण करते हैं।
  • राष्ट्रपति द्वारा आपात स्थिति की घोषणा के लिए संघीय मंत्रिमंडल का लिखित परामर्श आवश्यक होगा।
  • किसी राज्य में आपातकाल घोषित करने का अधिकार राष्ट्रपति को है।
  • वर्ष 1975 में जब आपातकाल की घोषणा की गई तब भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे।
  • राष्ट्रपति कानून से जुड़े किसी मामले पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से सलाह मांग सकता है।
  • अनुच्छेद 143 के अनुसार, विधि या तथ्य के विषय पर उच्चतम न्यायालय भारत के राष्ट्रपति को तब सलाह देता है, जब विषय का संबंध व्यापक महत्व से हो।
  • भारत के तीसरे (व्यक्ति के रूप में) राष्ट्रपति जाकिर हुसैन थे। कार्यकाल की दृष्टि से भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन थे।
  • भारत के राष्ट्रपतियों का कार्यकाल के अनुसार सही क्रम प्रकार है- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. एस. राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वी.वी. गिरि और फखरुद्दीन अली अहमद
  • डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम गैरराजनीतिक राष्ट्रपति थे।
  • प्रथम महिला उम्मीदवार, जिसने भारत में राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा लिया था, लक्ष्मी सहगल थीं।
  • कानून व्यवस्था भंग होने की स्थिति में भारत में आपातकाल नहीं लगाया जा सकता है।
  • संसद के अधिवेशन को समाप्त करने से संबंधित राष्ट्रपति क अधिकार सत्र भंग करने का अधिकार कहलाता है।
  • भारत के प्रधानमंत्री, अटॉर्नी जनरल, राज्यों के राज्यपाल तथा राज्यों के मुख्यमंत्री में से भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यों के मुख्यमंत्री की नियुक्ति नहीं की जाती है।
  • भारत के अटॉर्नी जनरल को संसद के गैर-सदस्य के रूप में संसद में संबोधन का अधिकार है।
  • डॉ. एस. राधाकृष्णन भारत के लगातार दो बार उपराष्ट्रपति एवं एक बार राष्ट्रपति थे।
  • भारत के राष्ट्रपति जितनी बार चाहे अपने पद के लिए पुनः चुनाव लड़ सकते हैं। संविधान में इस संबंध में कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद तथा मौलाना आजाद में से मौलाना आजाद भारत के राष्ट्रपति नहीं थे।
  • भारत के दार्शनिक राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन थे। राष्ट्रपति को अनुच्छेद 61 (Article 61) में उपबंधित ( अनुच्छेद 61- राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया) रीति से संसद द्वारा चलाए गए महाभियोग के माध्यम से पद से हटाया जा सकता है। भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग प्रस्ताव पर पहल करने का अधिकार संसद के दोनों सदनों को है।
  • राष्ट्रपति पर संसद के किसी भी सदन द्वारा महाभियोग का आरोप लगाया जा सकता है।
  • राष्ट्रपति का रिक्त स्थान छः माह में भर लिया जाना चाहिए।
  • भारतीय गणतंत्र का प्रमुख भारत का राष्ट्रपति है।
  • डॉ. नीलम संजीव रेड्डी भारत के निर्विरोध चुने जाने वाले राष्ट्रपति थे।
  • वी.वी. गिरि के निर्वाचन के समय दोबारा मतगणना की गई थी।
  • लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति द्वारा आहूत की जाती है।
  • अनुच्छेद 123 में राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने संबंधी शक्तियों का वर्णन है।
  • संविधान में अनुच्छेद 352 में राष्ट्रीय आपातकाल, अनुच्छेद 356 में राज्यों में राष्ट्रपति शासन तथा अनुच्छेद 360 में वित्तीय आपातकाल का प्रावधान है।
  • राष्ट्रपति अनुच्छेद 352 के तहत युद्ध, बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के समय मंत्रिमंडल के परामर्श पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करते हैं।
  • राष्ट्रपति अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति शासन लागू करते हैं।
  • राष्ट्रपति अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय अस्थिरता के समय मंत्रिमंडल के परामर्श पर वित्तीय आपातकाल की घोषणा करते हैं।
  • भारत में वित्तीय आपातकाल कभी लागू नहीं हुआ है। उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित विवाद का निर्णय उच्चतम न्यायालय करता है।
  • राज्य सभा का सभापति यानि कि उपराष्ट्रपति उस सदन का सदस्य नहीं होता।
  • भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन थे। वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैं।
  • उपराष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र राष्ट्रपति को सौंपता है।
  • उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष होता है।
  • भारतीय संसद के तीन अंग राष्ट्रपति, राज्य सभा तथा लोक समा हैं।
  • राज्य सभा को उच्च सदन कहा जाता है।
  • राज्य सभा को बुजुर्गों की सभा (House of Elders) भी कहा जाता है।
  • लोक सभा को निम्न सदन कहा जाता है।
  • राज्य सभा एक स्थायी सदन है, इसे भंग नहीं किया जा सकता है।
  • राज्य सभा के एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्ष बाद अपना कार्यकाल पूरा करके सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
  • राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल छः वर्ष होता है।
  • राज्य सभा के 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जा सकते हैं।
  • राज्य सभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष तथा लोक सभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होना आवश्यक है।
  • सामान्यतया लोक सभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
  • राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार, एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता है।
  • राज्य सभा के उपसभापति का निर्वाचन राज्य सभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के लिए मनोनीत किया जा सकता है।
  • भारतीय संघीय कार्यपालिका में राष्ट्रपति एवं मंत्रिपरिषद होती है।
  • जवाहरलाल नेहरू के बाद लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • भारतीय संसद, भारत के राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित किए जाने के बाद धन्यवाद प्रकट’ करते हैं।
  • लोक सभा के सदस्यों का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा किया जाता है।
  • लोक सभा को जनता के सदन नाम से भी जाना जाता है।
  • ऐसे व्यक्ति को जो संसद का सदस्य नहीं है, मंत्री पद पर नियुक्त किया जा सकता है, परंतु उस व्यक्ति को छः महीने के अंदर संसद का सदस्य बनना होगा।
  • भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी मोतीलाल नेहरू की पोती थीं।
  • भारत में 25 अक्टूबर, 1951 से 21 फरवरी, 1952 के बीच प्रथम आम चुनाव हुए।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में, कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी है।
  • सरकार के संसदीय स्वरूप में संसद को वास्तविक शक्तियां प्राप्त होती हैं।
  • लोक सभा में अधिकतम 550, (वर्तमान में लोक सभा में कुल 543 सदस्य) सदस्य हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 के अनुसार अनु. 334 में संशोधन द्वारा लोक सभा तथा राज्य विधानसभाओं में मनोनीत किए जाने वाले एंग्लो-इंडियन सदस्यों के मनोनयन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
  • संसद में सामान्यतः आम बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, किंतु वर्तमान में इसे 1 फरवरी को पेश किया जाता है।
  • राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है।
  • ‘शून्य काल’ (जीरो ऑवर) लोकसभा में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होता है।
  • अध्यक्ष (स्पीकर) लोक सभा में सिर्फ मतों की संख्या बराबर होने पर अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर सकता है।
  • श्रीमती इंदिरा गांधी जब भारत की प्रधानमंत्री बनीं, तो भारत के राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।
  • भारतीय संसद ने हाल ही में PFRDA बिल पारित किया।
  • PFRDA का अर्थ है  Pension Fund Regulatory and Development Authority
  • लोक सभा एवं राज्य सभा में महिलाओं के लिए कोई आरक्षण नहीं है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद-80 में राज्य सभा की रचना से संबंधित विवरण उपलब्ध हैं।
  • राज्य सभा के वर्तमान पदेन सभापति वेंकैया नायडू हैं।
  • संसदीय सरकार की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता विधानमंडल के प्रति कार्यपालिका की जवाबदेही है।
  • भारत में मंत्रिपरिषद तब तक अस्तित्व में रहती है, जब तक उसके पास लोक सभा के सदस्यों के बहुमत का समर्थन हो।
  • यदि लोक सभा का अध्यक्ष अपने कार्यकाल से पहले अपना पद त्यागना चाहता है, तो वह अपना त्याग पत्र लोक सभा के उपाध्यक्ष को भेजता है ।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद-253 संसद को अंतरराष्ट्रीय समझौते को लागू करने हेतु कानून बनाने का अधिकार देता है।
  • लोक सभा, 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक संख्या में सीटें हासिल की थीं।
  • लोक सभा में विरोधी दल के नेता को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।
  • एच. डी. देवगौड़ा के बाद इंद्र कुमार गुजराल भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • लोक सभा सीटों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश (80) में है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य का लोक सभा व राज्य सभा दोनों सदनों में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है।
  • बिहार लोक सभा की 40 सीटों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • मध्य प्रदेश से लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए सबसे अधिक सीटें आरक्षित हैं।
  • महाराष्ट्र राज्य को लोक सभा में दूसरे स्थान (48 सीटें) का प्रतिनिधित्व प्राप्त है।
  • हरियाणा राज्य को लोक सभा में 10 सीटें प्राप्त हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा लोक सभा संसदीय क्षेत्र (Constituency) लद्दाख है।
  • लोक सभा सदस्य अपने में से किसी एक सदस्य को लोक सभा अध्यक्ष निर्वाचित करते हैं।
  • अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों की अनुपस्थिति में लोक सभा का सबसे वरिष्ठ सदस्य लोक सभा की अध्यक्षता करता है।
  • गणेश वासुदेव मावलंकर स्वतंत्र भारत के प्रथम लोक सभा अध्यक्ष थे।
  • एम. अनंतशयनम आयंगर दूसरे लोक सभा अध्यक्ष थे।
  • वर्तमान में ओम बिड़ला लोक सभा अध्यक्ष हैं। लोक सभा की प्रथम महिला स्पीकर (अध्यक्ष) मीरा कुमार थीं।
  • एक विधेयक जो किसी कर के अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन या विषमन से संबंधित है, उसे ‘धन विधेयक’ कहते है।
  • लोक सभा के स्पीकर (अध्यक्ष) को लोक सभा के तत्काल समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा पद हटाया जा सकता है।
  • लोक सभा को भंग करने का अधिकार राष्ट्रपति को है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 249 के द्वारा राज्य सूची राष्ट्रीय महत्व के विषयों के संबंध में विधि निर्माण की शक्तिद संसद को प्राप्त हैं।
  • लोक लेखा समिति (PAC) का अध्यक्ष लोक सभा अध्यक्ष द्वार मनोनीत किया जाता है।
  • भारत के प्रधानमंत्री को संसद सदस्य होना जरूरी नहीं है परंतु छः माह के भीतर उन्हें संसद सदस्य बनना होगा। – जातियों और जनजातियों को अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति करार देने का सांविधानिक अधिकार संसद को प्राप्त है – लोक सभा के लिए अ.जा. (एस.सी.) और अ.ज. जाति (एस.टी.) को अरुणाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, नगालैंड सिक्किम और गोवा राज्य में आरक्षण प्राप्त नहीं है।
  •  संसद में आम बजट सामान्यतः वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
  • संसद में रेलवे बजट 2016-17 तक प्रतिवर्ष अलग से प्रस्तुत किया जाता था, परंतु वर्ष 2017-18 से आम बजट तथा रेल बजट दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाने लगे।
  • राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाता है।
  • DMRC (Delhi Metro Rail Corporation Ltd.) मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन नहीं आता है। संविधान में संशोधन संसद के किसी भी सदन में शुरू किया जा सकता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 78 में, राष्ट्रपति को सरकार के निर्णयों व नीतियों से अवगत कराने के प्रधानमंत्री के कर्तव्यों से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है।
  • लोक सभा में विपक्ष के नेता को मान्यता लोक सभा अध्यक्ष प्रदान करता है।
  • लोक सभा का कार्यकाल एक बार में एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • औषध निर्माण विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन है।
  • संसद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास योजना के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अंतर्गत प्रति वर्ष 5 करोड़ की राशि वितरित की जाती है।
  • भारत के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली है।
  • अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ के समतुल्य भारत विदेश मंत्री का पद है।
  • संसद द्वारा हिसल ब्लोअर अधिनियम बिना किसी डर भ्रष्टाचार के बारे में बताने के लिए लोगों के सहयोग हेतु पारित दे किया गया।
  • संसदीय कार्यवाहियों की कार्रवाई या अभिलेखों के लिए शब्दों, अभिव्यक्तिकरण के वाक्यांशों को वापस लिए जाने को Expunction कहा जाता है।
  • लोक सभा की बैठक का अंत सत्रावसान से किया जाता है। बजट अधिवेशन, शीतकालीन अधिवेशन और मानसून अधिवेशन लोक सभा के सत्र होते हैं।
  • धन विधेयक को केवल लोक सभा में पेश किया जा सकता है। धन विधेयक को राज्य सभा में नामंजूर होने के बावजूद लोक सभा पास कर सकती है। अगर धन विधेयक राज्य सभा से 14 दिन के भीतर वापस नहीं भेजा जाता तब इसको दोनों सदनों में पास हुआ मान लिया जाता है। धन विधेयक के संदर्भ में राष्ट्रपति की पूर्वानुमति आवश्यक होती है।
  • मंत्रिपरिषद के अंतर्गत मंत्रिमंडल सदस्य (कैबिनेट मंत्री), राज्य मंत्री और विभागरहित मंत्री आते हैं।
  • राष्ट्रपति संसद द्वारा पारित विधेयक को अपने पास विचारार्थ अनिश्चित समय तक रख सकता है।
  • भारतीय विदेश सेवा अखिल भारतीय सेवा’ नहीं है।
  • भारत में तीन अखिल भारतीय स्तर की सेवाएं हैं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा भारतीय वन सेवा।
  • भारत में लोक सभा, राज्य सभा की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली है।
  • प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने समाजवाद’ की विचारधारा को आगे बढ़ाया।
  • पं. जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं लाल बहादुर शास्त्री में से महात्मा गांधी प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह असम से राज्य सभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए थे।
  • भारत के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे।
  • पूर्व में राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय के 2 सदस्य लोक सभा के लिए मनोनीत किए जा सकते थे। 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 के तहत अनुच्छेद 334 में संशोधन द्वारा लोक सभा और विधानसभाओं में एंग्लो इंडियन समुदाय के सदस्यों को नामित किए जाने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
  • केंद्र सरकार का बजट लोक सभा में प्रस्तुत किया जाता है। सदन के किसी भी सदस्य को बात करने से रोककर, किसी अन्य सदस्य को बोलने का अधिकार देने की शक्ति अध्यक्ष को है। इस परिघटना को ‘शिष्टाचार’ (Decorum) कहते हैं।
  • लोक सभा, राज्य सभा तथा राज्य विधानसभा में से राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता है, विधान परिषद को भंग नहीं बल्कि समाप्त किया जा सकता है।
  • वर्तमान लोक सभा 17वीं लोक सभा है।
  • 17वीं लोक सभा के गठन के बाद भारत के गृह मंत्री के रूप में अमित शाह को नियुक्त किया गया।
  • संसद, मंत्रिपरिषद एवं वास्तविक कार्यकारिणी पर अनेक विधियों के माध्यम से नियंत्रण रखती है। स्थगन प्रस्ताव इनके अंतर्गत नहीं आता है।
  • विधायिका, कार्यपालिका प्रसार माध्यम तथा न्यायपालिका में से प्रसार माध्यम सरकार का अंग नहीं है।
  • केंद्रीय मंत्रियों का वेतन तथा भत्ता संसद द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  • भारत की संविधान सभा ने सभी निर्णय आम सहमति से लिए।
  • प्रथम बार भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति गवर्नर जनरल द्वारा की गई।
  • राज्य सभा के पहले सभापति डॉ. एस. राधाकृष्णन थे।
  • संसद द्वारा पारित कोई विधेयक जब राष्ट्रपति के पास उनकी सम्मति के लिए भेजा जाता है, तो वे इसमें सुधार नहीं कर सकते हैं।
  • भारतीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने लोक सभा में अविश्वास मत का सामना करने से पहले पदत्याग किया था।
  • भारत के संविधान में संसद द्वारा संशोधन किए जा सकते हैं।
  • लोक सभा की प्रत्येक बैठक के प्रथम घंटा को प्रश्नकाल कहा जाता है।